न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब अक्षय से घबराकर विद्या ने जॉन से मांगी थी मदद, कई सालों बाद अब एक्ट्रेस ने बताया क्यों आई थी ऐसी नौबत

एक्ट्रेस विद्या बालन (46) ने टीवी सीरियल ‘हम पांच’ से एक्टिंग करिअर शुरू किया था। बाद में उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 1:08:32

जब अक्षय से घबराकर विद्या ने जॉन से मांगी थी मदद, कई सालों बाद अब एक्ट्रेस ने बताया क्यों आई थी ऐसी नौबत

एक्ट्रेस विद्या बालन (46) ने टीवी सीरियल ‘हम पांच’ से एक्टिंग करिअर शुरू किया था। बाद में उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा और उन्हें अलग-अलग तरह के रोल करने को मिले। विद्या एक खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। विद्या सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। विद्या हाल ही में बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन समिट में शामिल हुईं। वहां उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई ‘सलाम-ए-इश्क’ के सेट से एक मजेदार घटना को याद किया। विद्या ने फिल्म में जॉन अब्राहम और अक्षय खन्ना के साथ काम किया था।

साथ ही फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर और जूही चावला जैसे कलाकार भी थे। विद्या ने बताया कि कैसे उन्हें जॉन से मदद मांगनी पड़ी क्योंकि अक्षय के साथ एक फिल्म को रिजेक्ट करने के बाद उन्हें सेट पर उनका सामना करना पड़ा था। विद्या ने कहा कि मुझे अक्षय के साथ एक फिल्म ऑफर की गई थी और किसी कारण से मैं स्क्रिप्ट से जुड़ नहीं पाई, लेकिन मैंने फोन नहीं उठाया और उन्हें यह नहीं बताया। मैंने अपने मैनेजर से डायरेक्टर को यह बात बताने के लिए कहा।

और फिर मैं ‘सलाम-ए-इश्क’ के सेट पर अक्षय से मिली। उन्होंने मुझसे पूछा कि तुमने मुझे क्यों नहीं बताया कि तुम फिल्म नहीं करना चाहती? तब मैं जॉन के पास गई और कहा कि क्या तुम मुझे बचा सकते हो? क्योंकि मैं बहुत नई थी, मैं कोई टकराव नहीं चाहती थी। मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहती थी या किसी को बुरा महसूस नहीं कराना चाहती थी। या बस यह महसूस नहीं कराना चाहती थी कि मैं उनके साथ फिल्म करने से मना कर रही हूं। लेकिन निश्चित रूप से वह केवल मेरी टांग खींच रहे थे। मुझे बाद में एहसास हुआ।

vidya balan,actress vidya balan,john abraham,actor john abraham,akshay khanna,actor akshay khanna,salaam e ishq movie,nikhil advani

प्रोड्यूसर से शादी होने के बाद मुझे इस बात की समझ आई : विद्या बालन

विद्या ने यह स्वीकार किया कि किसी को ना सुनना अच्छा नहीं लगता, खासकर तब जब कोई किसी स्क्रिप्ट को बनाने में अपना बहुत सारा समय और मेहनत लगाता है। विद्या ने कहा कि प्रोड्यूसर से शादी होने के बाद मुझे इस बात की समझ आई। मैं कोई रूड इंसान नहीं हूं। मैं बात को सीधे कहती हूं, लेकिन मुझे यह एहसास है कि एक स्क्रिप्ट को तैयार करने में कितनी मेहनत लगती है और मैं उसकी कद्र करती हूं।

बता दें विद्या की शादी साल 2012 में फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ हुई थी, जो एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बड़े भाई हैं। उल्लेखनीय है कि निखिल की ‘सलाम-ए-इश्क’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जो छह प्रेम कहानियों को एक साथ लाती है। विद्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछली बार पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई मूवी ‘भूल भुलैया 3’ में दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी