न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब रतन टाटा ने अमिताभ बच्चन से मांगे थे कुछ पैसे उधार – बोले, 'क्या मुझे कुछ रुपये मिल सकते हैं, मेरे पास नहीं हैं…'

अमिताभ बच्चन ने एक भावुक किस्सा साझा करते हुए बताया कि कैसे रतन टाटा ने एक बार उनसे फ्लाइट के दौरान पैसे उधार मांगे थे। उन्होंने टाटा की सादगी और विनम्रता को याद करते हुए उनके इंसानियत भरे स्वभाव की तारीफ की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 8:33:19

जब रतन टाटा ने अमिताभ बच्चन से मांगे थे कुछ पैसे उधार – बोले, 'क्या मुझे कुछ रुपये मिल सकते हैं, मेरे पास नहीं हैं…'

दुनिया के सबसे विनम्र और सादगीभरे दिग्गजों में शुमार रतन टाटा और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बीच की दोस्ती एक गहरी और भावनात्मक कहानी बयां करती है। इन दोनों महान शख्सियतों की बॉन्डिंग में न कोई दिखावा है, न ही कोई औपचारिकता – सिर्फ सच्ची इंसानियत और आपसी सम्मान है।

हालांकि रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके व्यवहार और व्यक्तित्व की कहानियां आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं। चाहे वे अपार संपत्ति के मालिक हों, लेकिन जमीन से जुड़ी उनकी सोच और नम्र स्वभाव हर किसी को हैरान कर देता है। यही बात अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 16 में उस वक़्त साझा की, जब फराह खान और बोमन ईरानी स्पेशल गेस्ट बनकर शो में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रतन टाटा से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया जो वाकई दिल को छू जाता है।

"क्या मुझे कुछ पैसे मिल सकते हैं?"

बिग बी ने बताया कि एक बार वो और रतन टाटा लंदन की फ्लाइट में साथ सफर कर रहे थे। हीथ्रो एयरपोर्ट पर रतन टाटा को अहसास हुआ कि वह अपने साथियों से अलग हो गए हैं और उन्हें किसी को कॉल करना है। वह फौरन एक फोन बूथ की ओर गए लेकिन फिर कुछ देर बाद वो अमिताभ बच्चन के पास लौटे और बेहद सरलता से बोले, "अमिताभ, क्या मुझे कुछ पैसे उधार मिल सकते हैं? मेरे पास फोन करने के पैसे नहीं हैं।"

इस वाक्य को याद करते हुए बिग बी थोड़ी देर के लिए रुके और भावुक होते हुए बोले, “क्या आदमी थे वो... मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।” उनके इस अंदाज़ ने यह साबित कर दिया कि रतन टाटा की सादगी और सहजता किसी को भी भीतर तक छू सकती है।

“मेरे पास कार नहीं है…” – क्या आप यकीन कर सकते हैं?

बिग बी ने एक और वाकया साझा किया, जिसमें रतन टाटा की विनम्रता और सामान्य जीवनशैली फिर सामने आई। उन्होंने बताया कि एक कार्यक्रम के बाद रतन टाटा के एक दोस्त ने उनसे पूछा कि क्या वे उन्हें घर छोड़ सकते हैं। इस पर रतन टाटा ने कहा, “क्या तुम मुझे घर छोड़ सकते हो? मैं तुम्हारे घर के पीछे ही रहता हूं।”

अमिताभ बच्चन ने हैरानी जताते हुए कहा, “रतन टाटा का यह कहना कि मेरे पास कार नहीं है – क्या आप इसकी कल्पना कर सकते हैं? यह सचमुच अविश्वसनीय था।”

जब अमिताभ और टाटा का जुड़ा था प्रोफेशनल रिश्ता

यह रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित नहीं रहा। टाटा ग्रुप के प्रोडक्शन विंग टाटा इन्फोमीडिया लिमिटेड ने साल 2004 में थ्रिलर फिल्म ‘ऐतबार’ को प्रोड्यूस किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे।

हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई और मेकर्स को करीब 3.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। लेकिन इससे अमिताभ और टाटा के बीच की इज्ज़त और आपसी समझदारी पर कोई असर नहीं पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी