न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब प्रियंका ने परिवार के सवाल पर लगाई रणवीर की क्लास, देखें वीडियो, विवाद के बीच इन्होंने कैंसिल की होस्टिंग

मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें लेकर पूरे देश में हल्ला मचा हुआ है। दरअसल रणवीर ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 11:08:06

2 News : जब प्रियंका ने परिवार के सवाल पर लगाई रणवीर की क्लास, देखें वीडियो, विवाद के बीच इन्होंने कैंसिल की होस्टिंग

मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें लेकर पूरे देश में हल्ला मचा हुआ है। दरअसल रणवीर ने पिछले दिनों स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट शो में पैरेंट्स को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद से ही लोग रणवीर से गुस्सा हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रणवीर की ट्रोलिंग के बाद से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ। प्रियंका इसमें रणवीर की क्लास लगाती नजर आ रही हैं।

बता दें साल 2022 में प्रियंका, रणवीर के पॉडकास्ट में स्पेशल गेस्ट बनकर गई थीं। रणवीर उनसे पूछते हैं कि क्या आप अब भी फैमिली फंक्शन्स में जाती हैं? फेम की वजह से। मैं आपको इमेजिन नहीं कर सकता। इससे पहले कि रणवीर आगे कुछ बोलते, प्रियंका कहती हैं कि आपका कहना है कि आपके कहने का मतलब है कि मैं अपने भाई की शादी में बारात में डांस नहीं करूंगी? रणवीर बोलते हैं शायद। प्रियंका बोलती हैं शायद नहीं भाई पक्का। परिवार मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। मेरा फेम मुझे डिफाइन नहीं कर सकता। मेरा फेम मेरी जॉब नहीं है। मैं जीने के लिए काम करती हूं और फेम बाय प्रोडक्ट है। इस पर मेरा कंट्रोल नहीं है।

उल्लेखनीय है हाल ही में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ शादी हुई थी। इस दौरान प्रियंका ने सभी रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ बारात में पति निक जोनस के साथ जमकर डांस किया था। प्रियंका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब एसएस राजामौली की फिल्म में दिखेंगी जिसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं। प्रियंका शादी के बाद से भारतीय सिनेमा से दूर हैं और हॉलीवुड प्रोजक्ट्स में बिजी हैं।

आशीष चंचलानी पर भी हो चुका है केस, लिखा-मेरी तबीयत ठीक नहीं है…

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’के उस विवादास्पद शो में यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी मौजूद थे। उनके खिलाफ भी केस दर्ज हो चुका है। इस बीच आशीष ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है और कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और इस वजह से वो अपने शो की स्क्रीनिंग में शामिल नहीं होंगे। आशीष का कहना है कि वे वीकेंड पर एक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे और इसके लिए उन्होंने अपने फैंस से माफी भी मांगी है।

आशीष ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा, “हैलो दोस्तों, मेरी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए दुर्भाग्य से मैं वेलेंटाइन डे पर ‘कैप्टन अमेरिका : ब्रेव न्यू वर्ल्ड’की स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हो पाऊंगा और इसकी होस्टिंग भी नहीं कर पाऊंगा। लेकिन आप चिंता मत करिए, जो भी लोग चुने गए हैं, वो अभी भी जा सकते हैं और इस शो का मजा ले सकते हैं लेकिन मैं आप सभी को मिस करूंगा। लव यू।”

उल्लेखनीय है कि ‘कैप्टन अमेरिका : ब्रेव न्यू वर्ल्ड’आज शुक्रवार (14 फरवरी) को रिलीज हो रही है। आशीष की इस पोस्ट से साफ हो रहा है कि वे इस फिल्म की स्क्रीनिंग में होस्टिंग करने वाले थे, लेकिन विवादों के बीच उन्होंने अपना प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड