न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्मों में सबको हंसाने वाले चंकी पांडे पैसों के लिए शामिल हुए थे अंतिम संस्कार में! सुनाया यह मजेदार चौंकाने वाला किस्सा

एक्टर चंकी पांडे (62) को फिल्म इंडस्ट्री में 3 दशक से भी ज्यादा हो चुके हैं। चंकी ने अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाकर लोगों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 11:45:31

फिल्मों में सबको हंसाने वाले चंकी पांडे पैसों के लिए शामिल हुए थे अंतिम संस्कार में! सुनाया यह मजेदार चौंकाने वाला किस्सा

एक्टर चंकी पांडे (62) को फिल्म इंडस्ट्री में 3 दशक से भी ज्यादा हो चुके हैं। चंकी ने अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाकर लोगों का दिल जीता। पिछले कुछ सालों से वे ज्यादातर कॉमेडी फिल्में ही कर लोगों को हंसाने का काम कर रहे हैं। फिलहाल उनकी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस मल्टीस्टारर मूवी में चंकी की भूमिका भी अहम है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि चंकी एक बार पैसों के लिए एक बिजनेसमैन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। चंकी ने हाल ही बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में यह किस्सा बताया।

चंकी ने कहा कि जब मैंने करिअर शुरू किया था तो एक्स्ट्रा इनकम सिर्फ इवेंट्स के जरिए होती थी। ऐसे में मेरे पास एक बैग तैयार रहता था, जो कोई भी मुझे बुलाता था, मैं अपना बैग लेकर दौड़ पड़ता था चाहे वो शादी, जन्मदिन या मुंडन समारोह भी हो। एक बार सुबह-सुबह मुझे एक आयोजक का फोन आया था। उन्होंने पूछा कि आज आप क्या कर रहे हैं? मैंने कहा कि मैं बस एक शूटिंग के लिए जा रहा हूं। उन्होंने मुझसे पूछा कि वो कहां है और मैंने उन्हें बताया कि फिल्म सिटी में है। तो वे बोले रास्ते में एक छोटी सी इवेंट है, 10 मिनट के लिए आ जाना, पैसे अच्छे हैं। सफेद कपड़े पहनकर आना है।

मैंने भी हां बोल दिया। जब मैं उस कार्यक्रम में पहुंचा देखा तो वहां सारे लोग सफेद कपड़े पहने हुए हैं। जैसे ही मैं अंदर गया, मुझे देखकर सब फुसफुसाने लगे कि चंकी आए हैं और मैं सोच रहा था कि क्या हो रहा है। फिर मैंने वहां एक शव देखा और मुझे एहसास हुआ कि मैं तो अंतिम संस्कार में आया हूं। ये देखकर मुझे लगा कि शायद मेरे यहां पहुंचने से पहले ही किसी की डेथ हो गई, तो मैंने आयोजक को बुलाया। उसने कहा कि सर, चिंता ना करें, आपका पैकेट (पैसे का) मेरे पास है लेकिन फैमिली ने कहा कि अगर रोओगे, तो वो तुम्हें और पैसे देंगे। मुझे वहां से काफी पैसे मिले भी थे। ऐसा सच में हुआ।

फिल्मों में सबको हंसाने वाले चंकी पांडे पैसों के लिए शामिल हुए थे अंतिम संस्कार में! सुनाया यह मजेदार चौंकाने वाला किस्सा

अब दिलजीत दोसांझ के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे चंकी पांडे

चंकी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 20 जून को रिलीज होने जा रही मूवी 'डिटेक्टिव शेरदिल' में नजर आएंगे। यह भी कॉमेडी फिल्म है। कहानी पैसों के लालच पर बेस्ड है। फिल्म रहस्य और डार्क कॉमेडी का मिक्सचर है और इसकी कहानी की खूब तारीफ हो रही है। इसमें चंकी के साथ दिलजीत दोसांझ, बोमन ईरानी, रत्ना पाठक, सुमित व्यास, बनिता संधू और कश्मीरा ईरानी भी हैं। चंकी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। चंकी की बेटी अनन्या पांडे भी खूब नाम कमा रही हैं। इसके अलावा चंडी के भतीजे अहान पांडे भी जल्द ही ‘सैयारा’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इसमें अहान के अपोजिट अनीत पड्डा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज