सोशल मीडिया के जमाने में कब-क्या वायरल हो जाए, तो कब कौन सा ट्रेंड चल जाए, इसका अंदाजा नहीं लगा जा सकता। फैंस से लेकर सेलिब्रिटी तक हर कोई पुष्पा में अल्लू अर्जुन के डांस और डायलॉग्स को कॉपी कर रहा है। डेविड वार्नर, ड्वेन ब्रावो से लेकर सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, राहुल चाहर, आदि प्लेयर्स भी श्रीवल्ली गाने के हुक स्टेप को कॉपी करते दिखे हैं, तो वहीं, अब, द ग्रेट खली (The Great Khali) ने फिल्म पुष्पा के एक पॉप्युलर डायलॉग को लिप-सिंक करते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया है।














