न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मलाइका का नाम सुन अर्जुन ने दी ऐसी रिएक्शन, इस एक्ट्रेस ने माता-पिता व बेटी के साथ महाकुंभ में किया स्नान

अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ दो एक्ट्रेस रकुलप्रीत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 8:48:26

2 News : मलाइका का नाम सुन अर्जुन ने दी ऐसी रिएक्शन, इस एक्ट्रेस ने माता-पिता व बेटी के साथ महाकुंभ में किया स्नान

अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ दो एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर हैं। अर्जुन हाल ही में फिल्म की प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए, जिसमें किसी ने उन्हें छेड़ने के लिए उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का नाम ले लिया। इस पर अर्जुन ने जो रिएक्शन दी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इवेंट में अर्जुन अपनी दोनों को एक्ट्रेस रकुल और भूमि के साथ मौजूद थे।

तीनों स्टार्स वहां उपस्थित ऑडियंस के साथ बातचीत कर रहे थे। तब एक फैन ने भूमि से पूछा कि उन्हें यह फिल्म पसंद क्यों आई? इससे पहले कि भूमि कुछ जवाब दे पातीं, बीच में ही किसी शख्स ने जोर से मलाइका का नाम लेकर चिल्लाया। यह सुन सब चौंक गए। अर्जुन का चेहरा भी एकबारगी फीका पड़ गया और सबके साथ वे वहां भीड़ की ओर देखने लगे। हालांकि उन्होंने कुछ भी कहने के बजाय सिर्फ अपना सिर हिलाया। रकुल और भूमि भी अर्जुन की तरफ देखते हैं लेकिन कुछ नहीं कहती और न ही कोई कमेंट करती हैं।

इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें पिछले साल जब अर्जुन मुंबई में राजनेता राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे, तब भी उन्हें कुछ ऐसा ही सामना करना पड़ा था। इस दौरान भीड़ में से एक शख्स ने बार-बार मलाइका का नाम पुकारा तो अर्जुन ने जवाब दिया था, “नहीं, अभी सिंगल हूं। रिलैक्स करो ना।” बता दें कि अर्जुन ने मलाइका को करीब 6 साल तक डेट किया। हालांकि पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया जो दोनों के फैंस के लिए निराशाजनक रहा।

ईशा कोप्पिकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई महाकुंभ की झलक

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में बॉलीवुड सेलेब्स के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अब तक कई सितारे पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। ‘खल्लास गर्ल’ के रूप में मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने अपने माता-पिता और बेटी रियाना के साथ महाकुंभ में पवित्र स्नान किया। ईशा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर यात्रा की झलकी दिखाई। इसमें ईशा बेटी के साथ पानी में डुबकी लगाती दिख रही हैं।

एक फ्रेम में उनके माता-पिता नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में ईशा को प्रार्थना करते हुए दिखाया गया है। ईशा ने क्लिप में महाकुंभ का भव्य नजारा भी दिखाया। ईशा ने कैप्शन में लिखा, “तीन पीढ़ी, एक पवित्र क्षण। कुंभ के दिव्य जल में डुबकी लगाना, आस्था, परंपरा और आशीर्वाद को एक साथ अपनाना।” उल्लेखनीय है कि ईशा ने फिल्मों में अपना सफर 1997 की तेलुगु फिल्म डब्ल्यू/ओ वी. वर प्रसाद से शुरू किया था।

इसके बाद साल 2000 में ईशा ने खालिद मोहम्मद की फिल्म ‘फिजा’ में करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन में एक छोटी भूमिका और प्रकाश झा की ‘राहुल’ में एक आइटम नंबर के साथ बॉलीवुड करिअर की शुरुआत की थी। साल 2001 में ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बतौर एक्ट्रेस जर्नी शुरू की। ईशा ने साल 2009 में बिजनेसमैन टिम्मी नारंग के साथ शादी की थी। हालांकि नवंबर 2023 में उनका तलाक हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड