न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘वॉर’ के 6 साल पूरे होने पर टाइगर ने ऋतिक के लिए कही यह बात, करीना ने नेहा के बेटे को यूं किया बर्थडे विश

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर ने 2 अक्टूबर को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर टाइगर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Oct 2025 8:18:52

2 News : ‘वॉर’ के 6 साल पूरे होने पर टाइगर ने ऋतिक के लिए कही यह बात, करीना ने नेहा के बेटे को यूं किया बर्थडे विश

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' ने 2 अक्टूबर को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर टाइगर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म से जुड़ी यादें शेयर कीं और इसे ऋतिक को डेडिकेट किया। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की। इसमें ऋतिक और टाइगर के बीच जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाया गया है। टाइगर ने वीडियो के साथ अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए लिखा, “6 साल पहले आई 'वॉर' मेरे लिए एक जिंदगी बदल देने वाला अनुभव था। अपने बचपन के हीरो ऋतिक रोशन को देखकर बड़ा हुआ और फिर उनके साथ स्क्रीन पर धमाल मचाने का मौका मिला।

इस यात्रा में मेरा मार्गदर्शन करने के लिए ऋतिक सर और मेरे पसंदीदा लोगों का तहेदिल से शुक्रिया।” बता दें साल 2019 में रिलीज हुई 'वॉर' का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया था और इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में ऋतिक ने एजेंट कबीर और टाइगर ने उनके शिष्य खालिद की भूमिका निभाई थी। इसमें कबीर के दुष्ट एजेंट बनने के बाद दोनों के बीच टकराव की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में वाणी कपूर थीं। 'वॉर' अपने शानदार एक्शन सीन, कोरियोग्राफी और कलाकारों की दमदार एक्टिंग के लिए आज तक लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और कमाई के मामले में जबरदस्त सफलता हासिल की। बता दें कुछ दिनों पहले वॉर का सीक्वल ‘वॉर 2’ रिलीज हुई है, लेकिन इसे खास सफलता नहीं मिली। इसमें ऋतिक तो थे लेकिन टाइगर की जगह साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर ने ली। टाइगर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो हाल ही उनकी फिल्म 'बागी-4' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा की अहम भूमिकाएं थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन ही कर पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाइगर हॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वे सिल्वेस्टर स्टेलोन और टोनी जा के साथ काम करेंगे।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी का बेटा गुरिक हुआ 4 साल का, करीना ने लिखा…

अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह आएदिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करती हैं। इस बीच करीना ने आज शुक्रवार (3 अक्टूबर) को एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी के बेटे गुरिक को खास अंदाज में चौथे जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उस पर भरपूर प्यार लुटाया। करीना ने दिल छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट करते हुए नेहा और अंगद को टैग कर लिखा, “हमारे प्यारे गुगु को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार और ढेर सारी दुआएं।”

करीना ने जो तस्वीर साझा की है उसमें एक प्यारा सा पल कैद हुआ है जहां वह दो बच्चों को गले लगाती दिख रही हैं, जिनकी पहचान उनके हाथों में बनी टोपियों से होती है। एक टोपी पर 'जेह' लिखा है, जो करीना के छोटे बेटे जहांगीर अली खान का प्रतीक है, जबकि दूसरी पर 'गुरिक' लिखा है जो नेहा और अंगद का बेटा है। दोनों बच्चों ने मैचिंग कार्टून थीम वाले नाइट सूट और सुपरहीरो पैच से सजी कैप पहनी हुई हैं। तस्वीर में करीना मुस्कुरा रही हैं। उल्लेखनीय है कि नेहा और अंगद ने मई 2017 में दिल्ली में एक निजी समारोह में शादी की थी।

वे दो बच्चों के माता पिता है। बेटी का नाम मेहर और बेटे का नाम गुरिक है। नेहा कुछ समय पहले एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो रोडीज XX में गैंग लीडर के रूप में नजर आई थीं। दूसरी ओर, करीना ने हाल ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग शुरू की है। इसमें उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स