न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कियारा आडवाणी के बर्थडे पर ‘वॉर 2’ का गाना 'आवन-जावन' रिलीज, सोनू सूद ने जन्मदिन पर की यह घोषणा

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज गुरुवार (31 जुलाई) को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 1:24:13

2 News : कियारा आडवाणी के बर्थडे पर ‘वॉर 2’ का गाना 'आवन-जावन' रिलीज, सोनू सूद ने जन्मदिन पर की यह घोषणा

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज गुरुवार (31 जुलाई) को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी सोशल मीडिया के माध्यम से कियारा को बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ के मेकर्स ने बर्थडे गर्ल के चाहने वालों को एक खास सौगात दी है। उन्होंने फिल्म का पहला गाना 'आवन-जावन' रिलीज कर दिया। इसमें ऋतिक और कियारा के बीच रोमांस देखा जा रहा है। कियारा स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और इसे प्रीतम ने अपने संगीत से सजाया है।

गाने को मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इसे बॉक्को लेसली मार्टिंस ने इसे कोरियोग्राफ किया है। गाना हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज हुआ है। ऋतिक और कियारा बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। कियारा का बिकिनी अवतार दिख रहा है। बता दें फिल्म में कियारा और ऋतिक पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ‘वॉर 2’ एक स्पाई मास एक्शन फिल्म है, जिसमें ऋतिक और एनटीआर एक मिशन के दौरान आमने-सामने होंगे। ट्रेलर में दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखा गया।

फिल्म स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का सीधा मुकाबला सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ से होगा। बहरहाल कियारा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी साल 2023 में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हुई थी। हाल ही 15 जुलाई को उन्होंने नन्हीं परी का स्वागत किया है, जिसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। कियारा की पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ थी, जो इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। इसमें कियारा की जोड़ी राम चरण के साथ बनी थी।

kiara advani,actress kiara advani,war 2,war 2 movie,war 2 song,Hrithik Roshan,kiara birthday,kiara 34 years,sonu sood,actor sonu sood,sonu sood birthday,sonu old age home

सोनू सूद ने किया वृद्धाश्रम खोलने का ऐेलान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया आभार

एक्टर सोनू सूद की छवि कोरोनाकाल के दौरान गरीबों के मसीहा के रूप में बन गई थी। सोनू ने उस दौरान हजारों लोगों की किसी न किसी तरह से मदद की थी। उसके बाद से ही सोनू अक्सर जनकल्याण के काम करते नजर आते हैं। अब एक बार फिर सोनू ने एक दिल छू लेने वाला काम किया है। उन्होंने बुधवार (30 जुलाई) को अपने 52वें जन्मदिन पर एक घोषणा की। सोनू ने वृद्धाश्रम खोलने का ऐलान किया है। इसमें 500 बुजुर्गों के रहने और खाने के इंतजाम से लेकर उनके लिए मेडिकल सुविधाएं और इमोशनल सपोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी।

वृद्धाश्रम उनके लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और प्रेम भरे माहौल बनाने की एक कोशिश है जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इसमें उन लोगों के लिए मेडिकल सुविधा, पौष्टिक भोजन और इमोशनल सपोर्ट भी किया जाएगा। सोनू की घोषणा के बाद आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ उनके काम की सराहना की। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमेशा से प्रेरणादायी सोनू सूद को जन्मदिन की शुभकामनाएं!

आपके निस्वार्थ परोपकार और जरूरतमंदों के प्रति समर्थन ने देशभर में अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। आपका आने वाला साल खुशियों, स्वास्थ्य और बदलाव लाने की शक्ति से भरा रहे।” सोनू ने फैंस और पैपराजी के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। सोनू की फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली मूवी ‘फतेह’ थी। एक्टिंग के साथ सोनू ने इसका डायरेक्शन भी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी