न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 18 में धमाल मचाएगा यह कलर्स का स्टार, बर्थडे पर मिले Gifts देख भावुक हुईं हिना, शेयर किया वीडियो

कलर्स टीवी पर रविवार (6 अक्टूबर) से ‘बिग बॉस 18’ शुरू होने जा रहा है। जैसे-जैसे शो शुरू होने की घड़ियां नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Oct 2024 12:01:12

2 News : BB 18 में धमाल मचाएगा यह कलर्स का स्टार, बर्थडे पर मिले Gifts देख भावुक हुईं हिना, शेयर किया वीडियो

कलर्स टीवी पर रविवार (6 अक्टूबर) से ‘बिग बॉस 18’ शुरू होने जा रहा है। जैसे-जैसे शो शुरू होने की घड़ियां नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे फैंस की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। जब से बिग बॉस का पहला सीजन आया है तब से ही लोगों में इसके लिए खास दीवानगी देखने को मिली है। इसके माध्यम से उन्हें अपने पसंदीदा स्टार सलमान खान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। इसके अलावा इसमें आने वाले कंटेस्टेंट भी किसी तरह से कम नहीं होते।

या तो वे सेलेब्रिटी होते हैं या फिर आम इंसान होने के बावजूद घर में ऐसी-ऐसी कारगुजारियों को अंजाम देते हैं कि सबका भरपूर मनोरंजन होता है। करीब तीन महीने तक घर में प्यार-मोहब्बत और लड़ाई-झगड़े का तड़का लगता रहता है। फिलहाल शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रही हैं। अब शो के एक और कंटेस्टेंट का नाम पक्का हो गया है। कलर्स टीवी ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिससे कंफर्म होता दिख रहा है कि ‘मधुबाला’ फेम एक्टर विवियन डिसेना इस शो में शामिल होंगे।

हालांकि विवियन की शक्ल तो साफ तौर पर नहीं दिखाई गई है, लेकिन झलक से उनकी उपस्थिति का पता चल रहा है। वे कहते सुनाई दे रहे हैं, “कलर्स का बेटा हूं और अब ‘बिग बॉस’ में आ रहा हूं सबका बाप बनने।” विवियन डैशिंग अंदाज में डांस करते हुए एंट्री लेते दिख रहे हैं। उन्होंने खुद को कलर्स का बेटा इसलिए कहा, क्योंकि वे पहले इस चैनल के साथ काम कर चुके हैं। साल 2012 से 2014 तक कलर्स पर ‘मधुबाला’ सीरियल में विवियन मेल लीड एक्टर के रोल में नजर आते थे। उसके बाद इसी चैनल पर साल 2016 से 2021 तक ‘शक्ति’ सीरियल में वे एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के अपोजिट थे।

ब्रेस्ट कैंसर का डटकर मुकाबला कर रहीं हिना ने हाल ही मनाया है 37वां जन्मदिन

हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज से जूझ रही हैं। फिलहाल उनकी कीमोथेरेपी चल रही है। इस बीच 2 अक्टूबर को हिना ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले फैंस ने ढेरों तोहफे भेजे। फैंस के इस प्यार को देख हिना भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। वीडियो की शुरुआत में देख सकते हैं कि हिना की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। एक शख्स उन्हें कमरे में लाता है। जहां सजावट की गई है और फैंस के भेजे गए गिफ्ट रखे हैं।

जब हिना की आंखें खोली जाती हैं तो वह हैरान रह जाती हैं। गिफ्ट्स देखकर वह इमोशनल हो जाती हैं। हिना को एक तोहफे ने कुछ ज्यादा ही भावुक कर दिया। वह तोहफा दुल्हन के अवतार में रैंप पर वॉक करती हिना की कलाकृति से बना हुआ केक था। हिना प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करती हैं। इस वीडियो के साथ हिना ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

हिना ने लिखा, “इतने प्यार, सरप्राइज के लिए दिल से धन्यवाद। हर मुश्किल और मुश्किल में, हर कठिनाई में, हर चुनौती में...आप सभी मेरी ताकत, मेरी छाया, मेरे अभिभावक की तरह रहे हैं...मुझे पता है कि आप मेरे साथ हैं...चाहे कुछ भी हो...और आपने इसे बार-बार साबित किया है और यहां तक कि मेरे जीवन के ऐसे महत्वपूर्ण चरण में भी।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री