न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

…और अलग हुए विवियन-वाहबिज, 2013 में हुई थी शादी, रेखा को लेकर विनोद मेहरा की पत्नी ने किया खुलासा

तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने के चार साल बाद टीवी एक्टर विवियन डीसेना और एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी आखिरकार कानूनी रूप से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 2:09:33

…और अलग हुए विवियन-वाहबिज, 2013 में हुई थी शादी, रेखा को लेकर विनोद मेहरा की पत्नी ने किया खुलासा

तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने के चार साल बाद टीवी एक्टर विवियन डीसेना और एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी आखिरकार कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। विवियन को 'प्यार की ये एक कहानी' सीरियल के सेट पर को-स्टार वाहबिज से प्यार हो गया था। उनकी 7 जनवरी 2013 को शादी हो गई। हालांकि तीन साल बाद ही वे एक-दूसरे से अलग हो गए। उन्होंने साल 2017 में तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। उनका तलाक 18 दिसंबर को हुआ। विवियन व वाहबिज ने अलग होने के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा, "बहुत दुख के साथ हम घोषणा करते हैं कि हम कानूनी रूप से अलग हो गए हैं और अब हम तलाकशुदा हैं।

हम कुछ वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, यह देखने के लिए कि हमारे बीच क्या संभव हो सकता है और हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हम अपनी जीवन यात्रा अलग से जारी रखना चाहेंगे। यह एक पारस्परिक निर्णय है और इसमें पक्ष चुनने या एक-दूसरे की निंदा करने और इस बात पर बहस करने की कोई आवश्यकता नहीं है कि, किसे दोष देना है और हमारे अलगाव के कारण क्या हैं। हम अपने फैंस से उनकी समझ के लिए पूछते हैं। हमने रिश्ते को निजी तौर पर रखा है और हमारे लिए निजी जीवन के बारे में चर्चा करना मुश्किल है। मुझे उम्मीद है कि हम अपने सभी प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के साथ इसी तरह अपना काम करते रहेंगे।

vivian dsena,vahbiz dorabjee,vinod mehra,rekha,kiran mehra,bollywood news in hindi

विनोद के आखिरी वक्त तक साथ खड़ी रहीं रेखा : किरण मेहरा

80-90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रेखा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा। दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा के लिए तो यह भी कहा गया कि रेखा ने उनसे शादी कर ली थी। अब विनोद की पत्नी किरण मेहरा ने हाल ही में कई बातें मीडिया में शेयर की हैं। किरण ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि रेखा एकमात्र इंसान हैं जो विनोद के आखिरी वक्त तक साथ खड़ी रहीं। हम लोगों के लिए रेखा एक फैमिली मेंबर की तरह रही हैं और अब भी मैं उन्हें एक दोस्त के रूप में ही देखती हूं।

जब मेरी शादी विनोद से हुई थी तब भी रेखा समारोह में शामिल हुई थीं। अगर मैं आज उनसे मिलती हूं तो उन्हें कसकर गले लगा लूंगी। मैं अपनी तुलना किसी ऐसे इंसान से नहीं कर रही हूं जो इतनी ऊंचाइयों पर है और सफल है, पर मैं और रेखा काफी हद तक एक-जैसी हैं। उल्लेखनीय है कि किरण और विनोद ने साल 1988 में शादी रचाई थी। उनके दो बच्चे हैं। किरण, विनोद की तीसरी पत्नी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर