न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 : शो में एंट्री को लेकर ऐसा बोलीं विवियन की एक्स वाइफ, घर में अकेलापन महसूस कर रही हैं यह कंटेस्टेंट

टीवी की दुनिया का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की शुरुआत हो चुकी है। इस साल घर में जाने वाले 18 सदस्यों के बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Oct 2024 1:36:39

BB 18 : शो में एंट्री को लेकर ऐसा बोलीं विवियन की एक्स वाइफ, घर में अकेलापन महसूस कर रही हैं यह कंटेस्टेंट

टीवी की दुनिया का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की शुरुआत हो चुकी है। इस साल घर में जाने वाले 18 सदस्यों के बीच हैंडसम एक्टर विवियन डीसेना भी शामिल हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उन नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं जो इस साल वाइल्ड कार्डधारी बनकर घर में एंट्री ले सकते हैं। विवियन की एक्स वाइफ वाहबिज दोराबजी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। हालांकि अब वाहबिज ने स्थिति साफ कर दी है।

वाहबिज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “सभी को हेलो, ऐसी अफवाह है कि मैं बिग बॉस के घर में जाने वाली हूं। मैं इस पर साफ करना चाहती हूं कि मैं शो का हिस्सा नहीं बनने जा रही हूं और ना ही इस साल घर में जाने का मेरा कोई इरादा है। मेरे पास जीवन में अभी जो भी है मैं उसमें बहुत खुश हूं और मैं अपनी मन की शांति को खराब नहीं करना चाहती हूं। मैं फ्यूचर में इस शो में जाने के बारे में जरूर सोचूंगी, लेकिन इस साल नहीं। मैंने अपने नए शो ‘दीवानियत’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जो जल्द ही स्टार प्लस पर ऑन एयर होगा। स्क्रीन पर वापस आने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।”

उल्लेखनीय है कि विवियन और वाहबिज की शादी साल 2013 में हुई थी। साल 2021 में उनका तलाक हो गया। विवियन ने साल 2022 में दूसरी शादी रचा ली। विवियन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी एक्टिंग की पारी साल 2005 में 'कसम से' टीवी सीरियल से शुरू हुई थी। इसके बाद उन्हें 'प्यार की ये एक कहानी', 'मधुबाला', 'शक्ति' जैसे टीवी सीरियल से खूब वाहवाही मिली। ‘प्यार की ये एक कहानी’ में विवियन के साथ वाहबिज भी थीं।

vivian dsena,actor vivian dsena,madhubala,shakti,vivian vahbiz,bigg boss 18,bb 18,muskan bamne,anupamaa,actress muskan bamne

‘अनुपमा’ फेम मुस्कान बामने को सता रही है अपने घरवालों की याद

‘अनुपमा’ सीरियल फेम एक्ट्रेस मुस्कान बामने भी BB 18 में नजर आ रही हैं। शुरुआत के दिनों में वह खुद को घर में एडजस्ट करती दिखीं, लेकिन अब उन्हें अकेलापन खल रहा है। मुस्कान ने खुद ‘बिग बॉस’ के सामने अपने मन की बात बताई। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें मुस्कान ‘बिग बॉस’ के सामने रोते हुए बता रही हैं कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वो इस घर में अकेले कैसे रह पाएंगी।

मुस्कान कह रही हैं, “पता नहीं था कि अकेले यहां पर कैसे रहूंगी, क्या करूंगी। कोशिश कर रही हूं मैं अभी भी, मुझे समझ नहीं आ रहा। अब ऐसा महसूस हो रहा है… मुझे लग रहा है कोई बात करने के लिए है नहीं।” मुस्कान की बात सुनकर ‘बिग बॉस’ ने पूछा, “किसी भी प्रकार की कोई मदद चाहिए?” ये सुनकर मुस्कान बोलीं, “घर पर बात हो सकती है?”

इस पर ‘बिग बॉस’ ने कहा, “नहीं।” फिर मुस्कान ने पूछा, “फैमिली फोटो मिल सकती है?” तब ‘बिग बॉस’ ने फिर से कहा, “नहीं।” इससे पहले मुस्कान को घर में 19वें कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री लेने वाले ‘गधराज’ से बात करते हुए देखा गया था। ऐसा लग रहा है मुस्कान को वहां का माहौल रास नहीं आ रहा। अभी तक उन्होंने किसी से दोस्ती नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री