न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिल टूटने पर 4-5 साल सदमे में रहे थे विवेक, एक्टर ने बताई ‘ओम शांति ओम’ नहीं कर पाने की वजह

एक्टर विवेक ओबेरॉय (48) ने हाल ही में अपने दिल टूटने को लेकर बात की और बताया कि उन्हें ऐसा लगता था जैसे वे जिंदगीभर सिंगल रहेंगे। विवेक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Dec 2024 11:15:24

2 News : दिल टूटने पर 4-5 साल सदमे में रहे थे विवेक, एक्टर ने बताई ‘ओम शांति ओम’ नहीं कर पाने की वजह

एक्टर विवेक ओबेरॉय (48) ने हाल ही में अपने दिल टूटने को लेकर बात की और बताया कि उन्हें ऐसा लगता था जैसे वे जिंदगीभर सिंगल रहेंगे। विवेक ने मेन एक्सपी से बात करते हुए विवेक ने कहा कि कई लोग उल्टी दिशा में जाते हैं। वे अपने रास्ते में आने वाली हर लड़की को डेट करने का फैसला करते हैं और कभी भी सीरियसली कमिटेड नहीं होने की कसम खाते हैं क्योंकि इससे बहुत दुख होता है। मैं 4-5 साल तक सदमे में था। हम अक्सर ट्रीटमेंट की प्रॉसेस के बजाय इमोशनल रिएक्शन पर फोकस करते हैं।

मेरी इमोशनल रिएक्शन 4-5 साल तक चली। जब तक मुझे प्रियंका नहीं मिली तब तक ये मुश्किल था। मैं नेगेटिव मेंटेलिटी में फंस गया था। मुझे लग रहा था कि मैं जिंदगीभर सिंगल रहूंगा। मैं भूल गया कि मैं वाकई में कौन था, एक लड़का जो डेडिकेशन के साथ प्यार में था। मैंने खुद को बदल लिया और खुद को सजा दे रहा था। मेरी सलाह है कि अपना बहुत कुछ किसी ऐसे इंसान को देने से बचें जिसने उनका भरोसा ना कमाया हो।

अगर ये आपकी गलती नहीं थी और आप बिल्कुल बेकसूर थे, लेकिन आपका इस्तेमाल या दुर्व्यवहार किया गया, तो अपनी सुरक्षा करना जरूरी है। जब तक आपको तसल्ली न हो जाएं कि वो शख्स इसके काबिल है, तब तक किसी को अपना बहुत कुछ न दें। उल्लेखनीय है कि विवेक का नाम एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ जुड़ा और उनके रिलेशनशिप की अफवाहें खूब चर्चा में रहीं। साल 2010 में विवेक ने प्रियंका अल्वा के साथ शादी रचा ली थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

vivek oberoi,actor vivek oberoi,vivek oberoi heart break,Aishwarya Rai Bachchan,priyanka alva,om shanti om,hum tum,shootout at lokhandwala

शाहरुख खान के साथ काम करना अद्भुत होता है : विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय पिछले कुछ सालों से कम ही फिल्मों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई शानदार मूवी में काम किया है। हालांकि उन्होंने ‘हम तुम’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बनने से मना कर दिया था। अब विवेक ने इसकी वजह बताई है। विवेक ने कहा कि उस समय मेरे पास दो रास्ते थे, या तो मैं ‘ओम शांति ओम’ को चुनता या फिर ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ को, क्योंकि डेट क्लैश हो रही थी।

दोनों ही फिल्मों में मुझे नेगेटिव रोल निभाना था। मैंने अपूर्वा लखिया की एक्शन-थ्रिलर चुनी क्योंकि सबसे पहले तो मुझे अपना किरदार पसंद आया। दूसरी बात ये थी कि जब फराह खान ने मुझे ‘ओम शांति ओम’ के लिए अप्रोच किया तब तक मैं ‘शूटआउट’ के अपने किरदार के बारे में पूरी तरह से रिसर्च कर चुका था। मैं पुलिस से मिला, मैंने क्राइम फाइलें पढ़ीं और अपने किरदार को विजुअलाइज करना शुरू कर दिया था।

मैं 4-5 महीने पहले ही अपने रोल के लिए तैयारी कर चुका था। तब उस प्वॉइंट पर गियर बदलना और दूसरे रोल में सूट-बूट पहनकर ढलना थोड़ा मुश्किल था। हालांकि अपने करिअर में शाहरुख खान के साथ काम करना अद्भुत होता है। मुझे ‘साथिया’ में शाहरुख के साथ कुछ रातों के लिए शूट करने का मौका मिला, जिसमें बहुत मजा आया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री