न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विवेक ओबेरॉय ने 10 साल की उम्र में बेचा था परफ्यूम, यह एक्ट्रेस ऐसी ड्रेस पहनकर हो गईं ट्रॉल

एक्टर विवेक ओबेरॉय अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के कारण हमेशा चर्चाओं में रहे हैं। एक्टर के साथ वह बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Sep 2024 8:45:22

2 News : विवेक ओबेरॉय ने 10 साल की उम्र में बेचा था परफ्यूम, यह एक्ट्रेस ऐसी ड्रेस पहनकर हो गईं ट्रॉल

एक्टर विवेक ओबेरॉय अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के कारण हमेशा चर्चाओं में रहे हैं। एक्टर के साथ वह बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने कई रियल स्टेट और अन्य कंपनियों की स्थापना की। विवेक ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके पिता ने बचपन से ही उनके दिमाग में बिजनेसमैन की मानसिकता पैदा की है। विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय दिग्गज अभिनेता हैं। विवेक ने एंटरटेनमेंट लाइव को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जब मैं करीब 10 साल का था तब मेरे पिता ने मुझसे कहा कि हम छुट्टियों पर जाएंगे, लेकिन उससे पहले वो मुझे चार हफ्तों के लिए कुछ सिखाने वाले हैं।

उन्होंने एक डायरी रखने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने मेरे परफ्यूम्स की लिस्ट तैयार करने के लिए कहा। फिर कहा कि मैं इनमें से जिस भी परफ्यूम को उसकी कीमत से ज्यादा बेचने में सफल हो जाऊंगा वो मेरा होगा। मैंने अपने स्कूल बैग को माल से भरा और साइकिल उठाकर घर-घर पहुंच गया। मैंने गलतियां जरूर कीं, लेकिन बहुत कुछ सीखा भी। इसके बाद हर साल मैंने इसे जारी रखा। जब मैं 15 साल का हुआ तब मैंने खुद को और विकसित करना शुरू कर दिया। इस दौरान मैंने शेयर बाजार में कदम रख दिया था।

मैं जब सिर्फ 19 साल का था तब टेक कंपनी की स्थापना की। हालांकि 22 साल की उम्र में मुनाफा कमाते हुए इसे बेच दिया। इस दौरान मुझे इस बात का एहसास हो गया कि किसी भी कंपनी की स्थापना करना, फिर उसे किसी MNC को बेच देना उससे खुद और निवेशकों को मुनाफा कमाने में मदद करना संभव हो सकता है। विवेक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें इसी साल रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में बनी पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा गया था। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी भी थीं।

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें और वीडियो, यूजर्स ने साधा निशाना

मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस को खुद के बारे में अपडेट देती हैं। मौनी हाल ही में ब्रिटिश म्यूजियम गई थीं और वहां उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहना था। इस लुक की तस्वीरें और वीडियो जब उन्होंने शेयर किए, तो यूजर्स ने उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर दिया। दरअसल मौनी ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर के आउटफिट पहने थे।

उनके इस लुक को हल्के मेकअप और खुले बालों के साथ स्टाइल किया गया था, जो उन्हें ग्लैमरस टच दे रहा था। मौनी के इस लुक को देखकर लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने उनके लुक पर निशाना साधते हुए लिखा कि यह कंबल या चटाई जैसा लग रहा है। एक यूजर ने लिखा, “तुमने मेरी चटाई क्यों चुरा ली है?” वहीं, कुछ लोगों ने उनके डार्क मेकअप और हाई हील्स की भी आलोचना की।

बता दें कि मौनी ऐसे प्रयोग के कारण पहले भी यूजर्स द्वारा घिर चुकी हैं। गौरतलब है कि मौनी लोकप्रिय सीरियल ‘नागिन’ के साथ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें ‘गोल्ड’, ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में काम करने का मौका भी मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री