न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान से पंगा लेने के बाद बर्बाद हुआ विवेक का करिअर, कहा…, आर्यन के बाद इस स्टार किड ने किया डेब्यू

एक्टर विवेक ओबेरॉय जल्द ही कॉमेडी से भरपूर मूवी ‘मस्ती 4’ में जमकर मस्ती करते दिखेंगे। अशोक ठाकेरिया, इंद्र कुमार और एकता कपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 2:54:49

2 News : सलमान से पंगा लेने के बाद बर्बाद हुआ विवेक का करिअर, कहा…, आर्यन के बाद इस स्टार किड ने किया डेब्यू

एक्टर विवेक ओबेरॉय जल्द ही कॉमेडी से भरपूर मूवी ‘मस्ती 4’ में जमकर मस्ती करते दिखेंगे। अशोक ठाकेरिया, इंद्र कुमार और एकता कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म की रिलीज डेट का अभी खुलासा नही किया गया है। विवेक को फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। विवेक अब कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ विवेक की पर्सनल लाइफ भी हमेशा लाइमलाइट में रही है। खास तौर से एक समय उनका नाम एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ने के बाद से यह मामला हमेशा के लिए हाईलाइट हो गया। विवेक ने साल 2003 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सबको चौंका दिया था। उन्होंने तब सलमान खान पर धमकाने का आरोप लगाया था। रूमर्स थे कि तब विवेक पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या को डेट कर रहे थे।

हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया कि अब जब वह उस घटना को याद करते हैं, तो उन्हें ‘हंसी’ आती है। विवेक ने प्रखर गुप्ता के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में कहा कि मुझे याद नहीं कि मेरे साथ क्या हुआ, न ही मुझे उनकी परवाह है। जिन चीजों को भूलना मुश्किल होता है, वे हैं आपकी मां के हाव-भाव और आपके पिता का उस पूरी घटना पर रिएक्शन। मुझे उनकी आंखों में बहते उन आंसुओं को भूलना मुश्किल लगता है। आखिरकार, लक्ष्य उन्हें भी भूलना है, क्योंकि वे सारी यादें और भी निगेटिव फीलिंग्स को जन्म देंगी। इस घटना के बाद मुझे न सिर्फ 'धमकियां' मिलीं, बल्कि कई प्रोजेक्ट्स से भी निकाल दिया गया।

उस दौरान एक ऐसा दौर आया जब हर कोई मेरा बायकॉट कर रहा था। कोई भी मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं था और जिन फिल्मों के लिए मैंने साइन कर लिया था, उनसे भी मुझे निकाल दिया गया था। इसके अलावा मुझे धमकी भरे कई कॉल आते थे। ये कॉल मेरी बहन, पिता और मां को भी किए जाते थे। इसके अलावा, मेरी निजी जिंदगी भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई थी। मैं डिप्रेशन में चला गया था और किसी भी 'मां के लाल' की तरह, मैं अपनी मां के पास गया और खूब रोया।

मैंने बार-बार ‘मैं ही क्यों?' सवाल पूछा। मां ने बस इतना ही कहा कि क्या तुमने कभी खुद से यह सवाल पूछा था जब तुम अवार्ड जीत रहे थे, फिल्में बना रहे थे और फैंस तुम्हारे पीछे पड़े थे? बता दें विवेक अब फिल्मों से ज्यादा अपने बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय दिग्गज एक्टर रहे हैं। उनकी बुलंद आवाज और एक्टिंग लोगों का दिल जीत लेती थी। अब वे कम ही एक्टिव हैं।

vivek oberoi,actor vivek oberoi,Salman Khan,vivek salman,aishwarya rai,vivek press conference,vivek threat,mastii 4,suriya jyotika,diya,leading light

तमिल स्टार सूर्या और ज्योतिका की बेटी दीया ने बनाई ‘लीडिंग लाइट’ डॉक्यूमेंट्री

हाल ही सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के साथ डायरेक्टर के रूप में डेब्यू किया। इस बीच साउथ सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस ज्योतिका की बेटी दीया सूर्या ने भी निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। दीया महज 17 साल की हैं। उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘लीडिंग लाइट’ फिलहाल लॉस एंजिल्स के रीजेंसी थिएटर में ऑस्कर क्वालीफाइंग रन के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। यह स्क्रीनिंग 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी।

दीया के इस प्रोजेक्ट का निर्माण उनके माता-पिता की प्रोडक्शन कंपनी 2D एंटरटेनमेंट ने किया है। शुक्रवार (26 सितंबर) को कंपनी ने एक्स (ट्विटर) पर शेयर कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में लिखा, “लीडिंग लाइट पर्दे के पीछे की महिलाओं की अनकही कहानियां हैं। हमें गर्व है कि दीया सूर्या ने इतनी कम उम्र में निर्देशन में कदम रखा।” फिल्म के पोस्टर और स्क्रीनिंग की घोषणा सामने आने के बाद फैंस और इंडस्ट्री के लोग दीया को बधाइयां दे रहे हैं। बता दें ‘लीडिंग लाइट’ 13 मिनट की डॉक्यूमेंट्री है, जो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली महिला तकनीशियनों और गफर्स की अनकही कहानियों को उजागर करती है।

फिल्म में तीन अग्रणी महिलाओं के इंटरव्यू शामिल हैं, जो कैमरे के पीछे काम करने के अपने अनुभव साझा करती हैं। फिल्म सेट पर अकेली महिलाओं के संघर्ष और उनके साहस के बारे में जागरूक करती है। सूर्या और ज्योतिका तमिल सिनेमा की सबसे मशहूर स्टार जोड़ियों में से एक हैं। साल 2006 में शादी के बंधन में बंधे सूर्या और ज्योतिका के 2 बच्चे हैं। बड़ी बेटी दीया और छोटा बेटा देव है। कुछ सालों पहले सूर्या और ज्योतिका चेन्नई रहते थे, लेकिन फिर अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए वे मुंबई शिफ्ट हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह