न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विवेक ने रामायण के लिए मिली फीस इन्हें की डोनेट, शाहरुख की ‘किंग’ में धमाल मचा सकता है यह सिंगर

नितेश तिवारी की मूवी ‘रामायण’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे रणबीर कपूर, यश और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Oct 2025 2:31:57

2 News : विवेक ने रामायण के लिए मिली फीस इन्हें की डोनेट, शाहरुख की ‘किंग’ में धमाल मचा सकता है यह सिंगर

नितेश तिवारी की मूवी ‘रामायण’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की अहम भूमिकाएं हैं। ‘रामायण’ में एक्टर विवेक ओबेरॉय ‘विभीषण’ का रोल निभाते नजर आएंगे। इस बीच विवेक ने फिल्म के बारे में बात की। विवेक ने कहा कि नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी जो कर रहे हैं, वह यह है कि ‘रामायण’ के जरिए वे सच में भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर ले जा रहे हैं। ‘रामायण’ हॉलीवुड की एपिक फिल्मों का भारत का जवाब होगी। वे एक ऐसी कंपनी से जुड़े हैं जिसने VFX में लगभग 7-8 ऑस्कर जीते हैं और उन्होंने पहले ही ऐसे आइकॉनिक काम किए हैं।

एक सच्ची भारतीय जड़ों वाली एपिक फिल्म को लेना, यह ‘रामायण’ से बड़ा और बेहतर नहीं हो सकता और इसे असल में ग्लोबल लेवल पर ले जाना, यही रोमांचक है। मैंने फिल्म से मिली अपनी फीस एक अच्छे काम के लिए दान कर दी। मैंने नमित से कहा कि मुझे इसके लिए एक पैसा भी नहीं चाहिए। मैं इसे किसी ऐसे काम के लिए डोनेट करना चाहता हूं जिस पर मुझे विश्वास हो, जो कि कैंसर से पीड़ित बच्चे हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं आपका सपोर्ट करना चाहता हूं क्योंकि मुझे आपका काम बहुत पसंद है और मुझे लगता है कि यह इंडियन सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर जबरदस्त तरीके से ले जाएगा।

हमेशा यह बहस होती रहती है कि ‘रामायण’ माइथोलॉजिकल है या हिस्टोरिकल, हमारा मानना है कि यह हिस्टोरिकल है और इस पर काम करना बहुत अच्छा रहा। मैं बहुत खुश था और पूरी टीम, नमित, नितेश, यश, रकुलप्रीत सिंह के साथ काम करने में बहुत मजा आया। अभी भी कुछ दिनों की शूटिंग बाकी है। उल्लेखनीय है कि विवेक की कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘मस्ती 4’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। बता दें कि ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा। 'रामायण' में रणबीर को श्रीराम, साईं पल्लवी को सीता, यश को रावण, लारा दत्ता को कैकेयी, सनी देओल को हनुमान, काजल अग्रवाल को मंदोदरी, शीबा चड्ढा को मंथरा के रूप में देखा जाएगा। इसमें अरुण गोविल और इंदिरा कृष्णन भी हैं।

vivek oberoi,actor vivek oberoi,ramayana movie,vibhishan,vivek ramayana,ranbir kapoor,nitesh tiwari,vivek cancer,shahrukh khan,superstar shahrukh khan,enrique iglesias,shahrukh enrique,king movie

शाहरुख खान से मिलेंगे विश्व प्रसिद्ध स्पेनिश पॉप गायक एनरिक इग्लेसियस

सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर लगातार अपडेट आती रहती हैं। इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी हैं। यह सुहाना का थिएट्रिकल डेब्यू होगा क्योंकि उनकी दो साल पहले आई फिल्म ‘द आर्चीज’ सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि विश्व प्रसिद्ध स्पेनिश पॉप गायक एनरिक इग्लेसियस इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। दरअसल इग्लेसियस 21 साल बाद अपने कॉन्सर्ट के लिए मुंबई में वापसी कर रहे हैं।

वे बॉलीवुड के बड़े प्रशंसक हैं और शाहरुख से मिलने की योजना बना रहे हैं। चर्चा है कि दोनों की मुलाकात कुछ नया करने वाली है। वे 29 और 30 अक्टूबर को MMRDA ग्राउंड, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय कॉन्सर्ट करने वाले हैं, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। जैसे ही खबर आई कि इग्लेसियस मुंबई आकर शाहरुख से मिलने वाले हैं, तो अटकलें लगनी शुरू हो गईं कि दोनों सितारों की मुलाकात एक अनोखे संगीत सहयोग की ओर जा सकती है। दूसरी ओर, ऑलवेज बॉलीवुड की एक पोस्ट ने इन अफवाहों को हवा दे दी है। इसमें लिखा था कि कुछ एक्साइटेड हो रहा है।

एक हाई एनर्जी ट्रैक के साथ इग्लेसियस जल्द ही शाहरुख की ‘किंग’ में धमाल मचाने वाले हैं। पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है कि कब और कैसे यह होने वाला है? ऐसी भी खबरें हैं कि इग्लेसियस, शाहरुख के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे, जिसमें गौरी, सुहाना और अबराम शामिल हैं। फिल्म को लेकर पहले जानकारी थी कि यह 2027 में रिलीज होगी लेकिन वक्त पर काम हो गया तो 2026 क्रिसमस पर भी यह थिएटर्स में दस्तक दे सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड