Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिव्यांका से तलाक की अफवाहों पर विवेक ने दी यह रिएक्शन, आरजे महवश ने ब्रेकअप को लेकर शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया टीवी की दुनिया के फेवरेट कपल में से एक हैं। कई साल के रिलेशनशिप के बाद वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 1:08:27

2 News : दिव्यांका से तलाक की अफवाहों पर विवेक ने दी यह रिएक्शन, आरजे महवश ने ब्रेकअप को लेकर शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया टीवी की दुनिया के फेवरेट कपल में से एक हैं। कई साल के रिलेशनशिप के बाद वे विवाह बंधन में बंधे थे। पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा और वे तलाक ले सकते हैं। अब विवेक ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। विवेक हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे और जब उनसे दिव्यांका के साथ संबंध को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम तो इन खबरों को सुनकर एंजॉय कर रहे हैं। दिव्यांका और मैं तो हंसते हैं। हम आइसक्रीम खाते हुए सोचते हैं कि और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।

इसके बाद विवेक ने सोशल मीडिया पर गलत क्लिकबेट वीडियो पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी। वे बोले कि मैं भी यूट्यूब वीडियो बनाता हूं। मुझे पता है क्लिकबेट कैसे काम करता है। आप कुछ सेंसेशनल अपलोड करते हो और लोग आकर वो वीडियो देखते हैं। लेकिन हमें ऐसी झूठी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि दिव्यांका और विवेक ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल के दौरान मिले थे। उसमें दिव्यांका का लीड जबकि विवेक का साइड रोल था। दोनों पहले दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया। साल 2016 में उनकी शादी हो गई। दिव्यांका ने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ शो से टीवी पर डेब्यू किया था।

इसके बाद वह ‘चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी’, ‘अदालत’, ‘रामायण’, ‘सावधान इंडिया’, ‘क्राइम पेट्रोल’ सहित कई शो में काम कर चुकी हैं। वह रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में फर्स्ट रनरअप थीं। दूसरी ओर, विवेक का पहला टीवी शो ‘आशिकी’ था। विवेक को इसके बात ‘वीरा’, ‘कवच’, ‘कयामत की रात’, ‘पवित्र रिश्ता 2’ जैसे शो में काम करने का मौका मिला।

इस बीच दिव्यांका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है। उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें जानकारी दी कि उन्हें 102 डिग्री बुखार है और जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने थर्मामीटर की एक फोटो भी लगाई, जिसमें उनका हाई फीवर साफ दिख रहा था। पोस्ट में दिव्यांका ने लिखा, “जो लोग जानने के लिए बेताब थे, उन्हें बता दूं – डेंगू हो गया है। अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं।”

धनश्री से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल के साथ जुड़ रहा है आरजे महवश का नाम

आरजे महवश पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। चहल का इसी साल अपनी पत्नी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक हो गया था। इसके बाद महवश और चहल को कुछेक मौकों पर साथ स्पॉट किया गया। पहले तो वे दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मजा लेते दिखे। इसके बाद महवश आईपीएल 18 में चहल की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैच देखने के लिए भी स्टेडियम पहुंचीं, जिससे उनकी लव लाइफ को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं।

महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती हैं। अब महवश ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो ब्रेकअप पर बात कर रही हैं। महवश ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “जा तुझे माफ किया, अब तू यहां है ही नहीं।” वीडियो में महवश कह रही हैं कि आजकल की जनरेशन के ब्रेकअप्स इतने गंदे क्यों होते हैं? ब्रेकअप्स को अपनी लाइफ का सबसे छोटा हिस्सा बनाओ।

आधे टाइम हमारी नफरत ही सामने वाले को पछतावा नहीं होने देती कि उसने क्या किया है? तुम्हारी माफी उस बंदे को आधा कर देगी। तुम्हारी कहानी का आखिरी पन्ना इतना कड़वा क्यों लिख देते हो? तुम्हें लगता है, सब तुम्हारे हाथ में है, तुम भी आगे बढ़ जाओगे एक दिन और वो भी बढ़ जाएगा। अब फैंस इस पर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका