न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विशाल ने कंगना को पढ़ाया पाठ! आराध्या का जन्मदिन मनाने निकले अभिषेक-ऐश्वर्या, जानें-टाइगर क्यों हुए हैरान

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में आजादी को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसके कारण वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Nov 2021 2:11:10

विशाल ने कंगना को पढ़ाया पाठ! आराध्या का जन्मदिन मनाने निकले अभिषेक-ऐश्वर्या, जानें-टाइगर क्यों हुए हैरान

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में आजादी को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसके कारण वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उनके खिलाफ कई शहरों में एफआईआर भी दर्ज हो गई है। अब सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने भी कंगना का नाम लिए बिना गुस्सा जाहिर किया है। विशाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में एक फोटो अपलोड की है, जिसमें उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट पहनी है। इस पर शहीद भगत सिंह की फोटो है और लिखा है-'जिंदाबाद'। विशाल ने कैप्शन में लिखा, “उस महिला को याद दिलाएं जिसने कहा था कि हमारी आजादी 'भीख' में मिली थी। मेरी टी-शर्ट पर शहीद सरदार भगत सिंह हैं, जो एक नास्तिक, कवि दार्शनिक, स्वतंत्रता सेनानी, भारत के पुत्र और एक किसान के बेटे हैं।

उन्होंने 23 साल की उम्र में हमारी और भारत की आजादी के लिए अपनी जान दे दी। अपने होठों पर एक मुस्कान और एक गीत के साथ फांसी पर चढ़ गए। उसे याद दिलाएं सुखदेव, राजगुरु, अशफाकउल्लाह और उन सभी हजारों लोगों की, जिन्होंने झुकने और भीख मांगने से इनकार कर दिया था। उसे विनम्रता से याद दिलाएं, लेकिन दृढ़ता से ताकि वह फिर कभी भूलने की हिम्मत न करें।” दरअसल कंगना ने कहा था कि 1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी। और देश को जो असली आजादी मिली है, वह 2014 में मिली जब नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी की सरकार सत्ता में आई।

vishal dadlani,kangana ranaut,tiger shroff,aaradhya,abhishek bachchan,bollywood news in hindi

आराध्या 16 नवंबर को हो जाएगी 10 साल की, एयरपोर्ट पर दिखी बच्चन फैमिली

एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ हॉलीडे पर निकल चुके हैं। दरअसल 16 नवंबर को आराध्या का बर्थडे है। इसे सेलिब्रेट करने के लिए बच्चन परिवार ट्रिप पर निकल चुका है। वे शनिवार को एयपोर्ट पर स्पॉट हुए और इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अभिषेक ने नीली हुडी और जींस पहनी थी। उन्होंने काला मास्क लगाया हुआ है। माथे पर तिलक नजर आया। ऐश्वर्या काली ड्रेस में दिखीं। उनका मास्क भी काला ही था। आराध्या ने काली पैंट के साथ गुलाबी स्वेटशर्ट पहनी हुई है और गुलाबी बैकपैक कैरी किया हुआ है।

अभिषेक के साथ अमिताभ और जया बच्चन नजर नहीं आए। लगता है आराध्या 10वां जन्मदिन दादा-दादी के बिना ही मनाने वाली हैं। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया कि सेलिब्रेशन के लिए तीनों किस जगह गए हैं। उल्लेखनीय है कि आराध्या जब भी सार्वजनिक जगह पर दिखती है तो ऐश्वर्या उनका हाथ पकड़े होती हैं और अभिषेक उन्हें मीडिया के कैमरों से बचाते नजर आते हैं। फैंस ऐश्वर्या को ओवरप्रोटेक्टिव मां बताते हैं।

vishal dadlani,kangana ranaut,tiger shroff,aaradhya,abhishek bachchan,bollywood news in hindi

टाइगर श्रॉफ ने वीडियो शेयर कर पूछा...

एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फिटनेस वीडियो से वाहवाही लूटते हैं। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स का स्टंट देखकर खुद टाइगर का दिमाग झन्ना गया। टाइगर ने इस वीडियो को अपने ऑफिशयल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में एक शख्स कड़ाही में खौलते तेल में हाथ डालकर चिकन फ्राई कर रहा है। ऐसा करते हुए उसके चेहरे पर कोई दर्द या जलन का अहसास भी नजर नहीं आ रहा।

टाइगर ने कैप्शन में आश्चर्य व्यक्त करते हुए लिखा, 'मौज कर दी इंडिया के आयरन मैन, सच में कौन है ये शख्स?' यूजर्स भी इसे देखने के बाद अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कमेंट किया, 'भारतीयों के लिए गर्व है। दूसरे ने लिखा, 'सुपर मैजिक।' आपको बता दें कि टाइगर अब 'गणपत' फिल्म में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ कृति सेनन हैं। दोनों ने इससे पहले हीरोपंती में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर