न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘होमबाउंड’ के ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन पर विशाल ने दी रिएक्शन, अनन्या सहित इन सेलेब्स ने भी जताई खुशी

निर्माता नीरज घायवान की ड्रामा फिल्म ‘होमबाउंड’ को साल 2026 के अकादमी पुरस्कारों (ऑस्कर) के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसे भारत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 2:27:39

2 News : ‘होमबाउंड’ के ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन पर विशाल ने दी रिएक्शन, अनन्या सहित इन सेलेब्स ने भी जताई खुशी

निर्माता नीरज घायवान की ड्रामा फिल्म ‘होमबाउंड’ को साल 2026 के अकादमी पुरस्कारों (ऑस्कर) के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसे भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी में चुना गया। फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर के अहम किरदार हैं। फिल्म पहले ही कांस 2025 में धूम मचा चुकी है, जहां इसे खूब वाहवाही मिली। वहीं टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इसने छाप छोड़ी। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने इस फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस बीच विशाल ने फिल्म की खास उपलब्धि पर खुशी जताते हुए आईएएनएस से बातचीत की। विशाल ने कहा कि यह ऐसी खबर है जिसे हर अभिनेता एक दिन सुनने का सपना देखता है। यह मेरे लिए इतनी जल्दी आएगी, मुझे इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। यह जानना कि ‘होमबाउंड’ दुनिया के सबसे बड़े सिनेमा के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है, जब मैंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी, तब मैंने इसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नीरज घायवान का आभार व्यक्त करता हूं, न केवल मुझ पर विश्वास करने के लिए बल्कि मुझे एक ऐसा किरदार सौंपने के लिए जिसने मुझे एक कलाकार के रूप में चुनौती दी और एक व्यक्ति के रूप में मुझे बदल दिया।

ईशान और जान्हवी के साथ काम करना भी उतना ही खास था। वे दोनों सिर्फ को-एक्टर नहीं थे, वे सहयोगी कलाकार थे जिन्होंने अपनी ऊर्जा और उदारता से हर सीन को और भी समृद्ध बना दिया। मुझे एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है जो हमारी संस्कृति का एक अंश अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाती है। ऐसी अद्भुत प्रतिभाओं के साथ खड़े होना और एक वैश्विक मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना वाकई सुखद है और मैं आगे आने वाले समय के लिए कृतज्ञता और उत्साह से भरा हुआ हूं।

homebound movie,vishal jethwa,actor vishal jethwa,ishan khatter,janhvi kapoor,karan johar,Kareena Kapoor Khan,ananya panday,dharma productions

अनन्या पांडे और करीना कपूर खान ने ‘होमबाउंड’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा…

बता दें नीरज इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। यह फिल्म उत्तर भारत के एक गांव में रहने वाले बचपन के दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जो पुलिस की नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ईशान ने शोएब का किरदार अदा किया है, जबकि विशाल एक दलित ‘चंदन’ के रोल में दिखे। ‘होमबाउंड’ मूवी के ऑस्कर में चुनौती पेश करने के लिए चयन होते ही फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से रिएक्शन दे रहे हैं।

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। करीना ने लिखा, “ये एक फिल्म जिसको देखने का मैं इंतजार करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं।” एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी स्टोरी पर फिल्म का पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “वाह क्या बात है. ये अतुलनीय है। फिल्म की पूरी टीम को बधाई। ये एक मास्टर क्लास फिल्म है। मैं तुम सबके लिए बहुत खुश हूं।”

करण जौहर ने कहा, “हम बेहद सम्मानित और विनम्र हैं कि ‘होमबाउंड’ को अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है...नीरज घायवान की मेहनत निश्चित रूप से दुनियाभर के लाखों दिलों में जगह बनाएगी।” सारा अली खान, खुशी कपूर सहित कई अन्य सितारों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी