न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विराट कोहली के भाई ने राहुल वैद्य को ऐसे लगाई फटकार, अब ऐसी है ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता पवनदीप राजन की हालत

सिंगर राहुल वैद्य ने पिछले दिनों क्रिकेटर विराट कोहली के फैंस को जोकर बताया था जिसके लिए उन्हें जमकर ट्रॉल किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 May 2025 2:00:31

2 News : विराट कोहली के भाई ने राहुल वैद्य को ऐसे लगाई फटकार, अब ऐसी है ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता पवनदीप राजन की हालत

सिंगर राहुल वैद्य ने पिछले दिनों क्रिकेटर विराट कोहली के फैंस को जोकर बताया था जिसके लिए उन्हें जमकर ट्रॉल किया गया। अब राहुल की टिप्पणी पर विराट के भाई विकास कोहली की तगड़ी रिएक्शन सामने आई है, जिसमें उन्होंने सिंगर को लूजर बताया है। विकास ने थ्रेड्स पर एक पोस्ट शेयर कर राहुल को लताड़ते हुए लिखा, “बच्चे अगर इतनी मेहनत अपनी सिंगिंग पर कर ले तो शायद अपनी मेहनत से फेमस हो जाए।

फिलहाल पूरा देश जो चल रहा है उस सिचुएकशन पर फोकस कर रहा है, वहीं ये बेवकूफ विराट के नाम का इस्तेमाल करके फॉलोअर्स बढ़ाने और फेमस होने के मिशन पर लगा हुआ है। कितना बड़ा लूजर है।” दरअसल 2 मई 2025 को विराट के फैंस ने गौर किया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर के एक फैन पेज की पोस्ट को लाइक किया था। उनकी इस एक्टिविटी ने तुरंत लोगों का ध्यान खींच लिया। मामला इतना बढ़ गया कि विराट को सफाई देने की नौबत आ गई। विराट ने कहा कि ये तस्वीर इंस्टाग्राम ग्लिच की वजह से लाइक हुई होगी।

विराट के इसे एल्गोरिदम की गलती बताने के बाद राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि आज के बाद ऐसा हो सकता है कि इंस्टाग्राम एल्गोरिदम बहुत सारी तस्वीरें लाइक कर दें जो मैने लाइक न की हो। तो जो भी लड़की हो वो इसके बारे में पीआर न करे क्योंकि ये मेरी नहीं बल्कि इंस्टाग्राम की गलती है, ठीक है? राहुल ने एक दूसरे वीडियो में बताया कि विराट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर रखा है।

राहुल ने कहा, “तो दोस्तों, विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। बस ये बात आप सबको पता होनी चाहिए। विराट ने मुझे खुद ब्लॉक नहीं किया होगा। इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम ने उन्हें बताया होगा कि मैं आपकी तरफ से राहुल को ब्लॉक कर देता हूं, है ना?” राहुल ने एक और स्टोरी पर लिखा, “विराट कोहली के फैन उनसे भी बड़े जोकर हैं।”

virat kohli,cricketer virat kohli,vikas kohli,rahul vaidya,singer rahul vaidya,avneet kaur,virat kohli brother,pawandeep rajan,singer pawandeep rajan,indian idol 12,pawandeep accident

5 मई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे पवनदीप राजन

सोनी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता सिंगर पवनदीप राजन 5 मई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार (8 मई) को उनकी 3 और सर्जरी की गई हैं। इसके बाद पवनदीप की हेल्थ पर अपडेट देते हुए उनकी टीम ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया है।

इसमें लिखा है, “हेलो दोस्तों..कल पवन की 3 और सर्जरी हुई हैं। सुबह-सुबह उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। करीब 8 घंटे के लंबे ट्रीटमेंट के बाद उनके बचे हुए फ्रैक्चर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। पवनदीप को ICU में निगरानी के लिए रखा गया है। अभी कुछ और दिन तक उन्हें वहां रहना होगा। जैसा कि डॉक्टर ने सही कहा कि अब से उपचार और रिकवरी का प्रोसेस शुरू हो गया है। आइए हम उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। आपकी सभी की प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए एक बार फिर धन्यवाद।”

पवनदीप के करीबी दोस्त ने भी हाल ही में सिंगर की अस्पताल से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया था कि, “आप सभी के आशीर्वाद से पवन अब काफी स्वस्थ हैं।” खबरों के मुताबिक उत्तराखंड से दिल्ली की ओर सफर कर रहे पवनदीप की कार रविवार देर रात अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में एक खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में पवनदीप को गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ