न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का-विराट के बेटे की फोटो वायरल, बुआ ने बताई सच्चाई, धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए संजय दत्त

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहती है। कपल अपने दोनों बच्चों वामिका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Nov 2024 8:46:01

2 News : अनुष्का-विराट के बेटे की फोटो वायरल, बुआ ने बताई सच्चाई, धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए संजय दत्त

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहती है। कपल अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हैं। वे हमेशा उन्हें मीडिया और पब्लिक लाइफ से दूर रखने की कोशिश करते हैं। वे कई बार पैपराजी से अपील करते हैं कि बच्चों की फोटो न लें और अगर क्लिक कर भी ली है तो इसे सोशल मीडिया पर न फैलाएं। वे प्राईवेसी को काफी प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने अभी तक दोनों बच्चों का ही चेहरा नहीं दिखाया है।

वामिका 4 साल की होने वाली हैं, जबकि अकाय का जन्म इसी साल फरवरी में लंदन में हुआ था। इस बीच इंटरनेट पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अनुष्का के बगल में एक बच्चा दिख रहा है। नेटिजंस का कहना है कि यह बच्चा अकाय है। बात ज्यादा ही फैलने पर अब विराट की बहन भावना कोहली ढींगरा ने स्थिति साफ कर दी है। भावना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सोशल मीडिया पर मैंने देखा है कि विराट और अनुष्का के दोस्त की बेटी को अकाय समझ लिया गया है। तस्वीर में जो बच्चा है, वह हमारा अकाय नहीं है। धन्यवाद।”

इसी महीने अनुष्का ने विराट के जन्मदिन पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। इसमें विराट दोनों बच्चों को गोद में लिए थे। हालांकि बच्चों के चेहरों को एक बार फिर छुपा लिया गया और वहां दिल वाली इमोजी का इस्तेमाल किया गया। कपल बच्चों के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। दोनों के सेलेब्रिटी होने से मीडिया और फैंस को उनमें बहुत ज्यादा दिलचस्पी है और वे उनकी हर बात जानने को बेकरार रहते हैं।

virat kohli,anushka sharma,virat anushka,actress anushka sharma,cricketer virat kohli,akaay,vamika,bhavna kohli,sanjay dutt,actor sanjay dutt,dhirendra shastri,baba bageshwar

मैं कई बार यात्रा कर चुका हूं, लेकिन पब्लिसिटी नहीं करता : संजय दत्त

पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ समय से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। उनकी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा जारी है, जो 160 किलोमीटर की है। यह 21 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगी। आज सोमवार (25 नवंबर) को दिग्गज एक्टर संजय दत्त (65) भी पदयात्रा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंचे। वहां उन्होंने हिंदुओं को लेकर बातचीत भी की। बता दें धीरेंद्र शास्त्री और संजय में मजबूत बोंडिंग है।

यात्रा में भी दोनों साथ नजर आए। इससे पहले अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों बातचीत करते दिखे थे। संजय, धीरेंद्र छोटा भाई बताते हैं। संजय ने आज कहा कि मैं सनातन धर्म में बहुत विश्वास रखता हूं। बाबा भोलेनाथ का भक्त हूं। ये गुरु (धीरेंद्र शास्त्री) तो मेरे छोटे भाई जैसे हैं। ये जहां बोलेंगे मैं वहां जाऊंगा। ये हिंदुस्तान है। यहां रहने वाले सब हिंदुस्तानी हैं। वो बेशक हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो या ईसाई। मैं देवों के देव महादेव में यकीन रखता हूं।

मैं कई बार यात्रा कर चुका हूं, लेकिन पब्लिसिटी नहीं करता। मैं आज भाई के प्यार के लिए आया हूं। हर हर महादेव। संजय करीब डेढ़ से दो किमी तक इस यात्रा का हिस्सा बने रहे। इस दौरान वे धीरेंद्र के साथ कदम से कदम मिलकर चलते नजर आए। यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और द ग्रेट खली भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि संजय की पिछली फिल्म ‘डबल ईस्मार्ट’ थी। वे जल्द ही कुछ और फिल्मों में भी नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार