Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : छिपकर निकलते दिखे विराट-अनुष्का, वीडियो वायरल, इस स्टार ने लंदन में किया खुद के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। लोग इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 May 2025 2:19:32

2 News : छिपकर निकलते दिखे विराट-अनुष्का, वीडियो वायरल, इस स्टार ने लंदन में किया खुद के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। लोग इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। उन्हें साथ देख लोगों का मन खुश हो जाता है। इस बीच कपल मुंबई में साथ देखा गया, लेकिन वो काफी छिपते हुए निकलते नजर आए। दरअसल दोनों बड़े आकार के छाते के नीचे छिपकर निकलते दिखे ताकि उन्हें कोई देख ना सके। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर ये सब क्यों हो रहा है। इस दौरान अनुष्का ने व्हाइट कलर की प्लेन टी शर्ट के साथ ट्राउजर पहना। इसके साथ वह चश्मा लगाए नजर आईं।

वहीं, विराट ने ब्लैक टीशर्ट और सफेद जींस पहनी हुई थी। दोनों काफी सीरियस नजर आ रहे थे। उन्हें इस तरह से देखकर फैंस सोच में पड़ गए। वे जानना चाह रहे हैं कि इस बेरुखी की वजह क्या है। विराट और अनुष्का का ये वीडियो एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया गया है। इसे शेयर करने वाले ने लिखा, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज मुंबई में एक साथ। लगता है कुछ बड़ा होने वाला है। लेकिन हमें ऑफिशियल्स के बयान का इंतजार करना चाहिए।” इस पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “किंग कोहली।”

दूसरे ने लिखा, “इस युद्ध के समय पर विरुष्का को एक साथ देख दिल थोड़ा हल्का हो गया... सुकून।” तीसरे ने लिखा, “भाभीजी प्लीज करके विराट भाई को समझाओ, टेस्ट से रिटायरमेंट ना ले।” उल्लेखनीय है कि शनिवार को मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि विराट टी20 के बाद अब टेस्ट को भी अलविदा कहना चाहते हैं। यह बात सामने आते ही विराट के फैंस घबरा गए। विराट कई सालों से भारत के नं.1 बल्लेबाज बने हुए हैं। भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में विराट की कमी खलेगी।

बहरहाल विराट-अनुष्का के रिश्ते की बात करें तो पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें अनुष्का अपने पति की अनदेखी करती नजर आईं। तब फैंस हैरान रह गए और अटकलें लगाने लगे। दरअसल पिछले दिनों विराट ने टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक कर दी थी। बात बढ़ती देख विराट ने सफाई दी थी कि इंस्टाग्राम की एल्गोरिदम की वजह से फोटो लाइक हुई थी।

अपने परिवार और पेट डॉग के साथ लंदन पहुंचे साउथ इंडियन स्टार राम चरण

साउथ इंडियन स्टार राम चरण अपने फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में मिल जाएंगे। इस बीच राम चरण ने शनिवार (10 मई) को लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में खुद की मोम की प्रतिमा (वैक्स स्टेच्यू) का अनावरण किया। उनके साथ माता-पिता सुरेखा व चिरंजीवी, पत्नी उपासना और उनका क्यूट पेट डॉग ‘राइम’ भी मौजूद था। म्यूजियम जाने से पहले लंदन की सड़कों पर फैंस ने राम चरण का जोरदार स्वागत किया।

कुछ दिनों बाद उनकी मोम की प्रतिमा को मैडम तुसाद सिंगापुर में स्थायी रूप से रखा जाएगा। राम चरण दुनिया के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी मोम की प्रतिमा में उनका पालतू कुत्ता ‘राइम’ भी शामिल है। अनावरण के दौरान राम चरण ने ‘राइम’ के साथ फोटोग्राफरों के लिए पोज दिए। लोग ‘राइम’ की क्यूटनेस पर फिदा हो गए। पैन इंडिया स्टार राम चरण लंदन से लौटने के बाद फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।

इसमें उनके साथ शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर और दिव्येंदु शर्मा के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। फिल्म के डायरेक्शन की कमान बुची बाबू सना के हाथों में है। संगीत दिग्गज कंपोजर एआर रहमान ने दिया है। राम चरण की पिछली फिल्म पिछले साल आई 'गेम चेंजर' थी। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चला पाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका