भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड और भारत के बीच 4 अगस्त से 5 मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ी एक लंबे ब्रेक पर हैं। इस बीच अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद खास फोटो शेयर की हैं। उनकी बेटी वामिका का 11 फरवरी को जन्म हुआ था। वह 11 जुलाई को 6 माह की हो गई।
इस मौके पर अनुष्का ने वामिका की एक झलक फैंस को दिखाई है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कोहली, अनुष्का और वामिका नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वामिका अनुष्का और कोहली की गोद में हैं। हालांकि इस पोस्ट में वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन ये फोटो बेहद प्यारी हैं। ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस को अब भी वामिका का चेहरा दिखने का इंतजार है।














