न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वीर दास बने पहले भारतीय, सितारों ने दी बधाई, एकता कपूर के घर गणेश पूजा के लिए पहुंचीं हिना खान

स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड्स की मेजबानी करेंगे। आयोजन 25 नवंबर को न्यूयॉर्क में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Sep 2024 1:29:03

2 News : वीर दास बने पहले भारतीय, सितारों ने दी बधाई, एकता कपूर के घर गणेश पूजा के लिए पहुंचीं हिना खान

स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड्स की मेजबानी करेंगे। आयोजन 25 नवंबर को न्यूयॉर्क में होगा। वीर ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की। उन्होंने पोस्ट में अपनी एक तस्वीर शेयर करने के साथ एक न्यूज का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। वे पहले भारतीय हैं जो इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम को होस्ट करेंगे।

वीर ने लिखा, “एक भारतीय एमी होस्ट (राष्ट्रीय ध्वज और हाथ जोड़ने वाली इमोजी) आपके समर्थन के लिए धन्यवाद मैं इस साल @iemmys की मेजबानी करने का इंतजार नहीं कर सकता! पागलपन मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद बेहद सम्मानित और उत्साहित हूं!” वीर की इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऋतिक रोशन ने लिखा, “वाह यह अद्भुत है बहुत बढ़िया किया।” कृति सेनन ने लिखा, “यह बहुत अद्भुत है!!” बिपाशा बसु ने ताली बजाने वाले इमोजी पोस्ट की। जोया अख्तर ने कहा, “बेशक आप हैं।” दीया मिर्जा ने टिप्पणी की, “यह बिल्कुल अद्भुत है।”

श्वेता त्रिपाठी ने लिखा, “वाह, यह बिल्कुल अद्भुत है!! देखते रहिएगा।” सोनी राजदान ने कहा, “वाह।” शेफाली शाह ने लिखा, “यह बहुत बढ़िया है, बधाई।” अपूर्व मेहता ने कहा, “यह बहुत अद्भुत है! बधाई हो @virdas!!” उल्लेखनीय है कि वीर को इससे पहले साल 2021 में उनके स्पेशल वीर दास : फॉर इंडिया के लिए एमी के लिए नामांकित किया गया था। वीर ने एबीसी के व्हिस्की कैवेलियर, नेटफ्लिक्स के हसमुख और अमेजॉन के जेस्टिनेशन अननोन सहित कई सीरीज का निर्माण और अभिनय किया है। वीर ‘डेल्ही बेली’, ‘गो गोवा गॉन’ और ‘बदमाश कंपनी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

कैंसर से जूझ रहीं हिना का वीडियो वायरल, किसी ने दी सलाह तो कोई हुआ खुश

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर है और वह इसका इलाज करा रही हैं। हिना बिना घबराए पूरी हिम्मत से इस बीमारी से लड़ रही हैं। हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस को लगातार हेल्थ अपडेट दे रही है। हिना अब बाहर भी निकलने लगी हैं। हाल ही में हिना को दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर के घर पर हुए गणपति उत्सव में देखा गया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

इस दौरान हिना ने येलो कलर का को-ऑर्ड सेट पहना था। ये ड्रेस हिना पर काफी सूट कर रहा था। हिना जैसे ही गणेश पूजा के बाद एकता के घर के बाहर आईं पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनकी फोटो क्लिक करने लगे। ऐसे में हिना पैपराजी से छिपने के लिए झुक जाती है और जल्दी से अपनी कार में बैठ जाती हैं।

हिना ऐसा इसलिए करती हैं ताकि वो पैप्स के कैमरे में कैप्चर होने से बच जाएं। यह वीडियो देख यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा, “मैम अभी आपको ज्यादा बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि आराम बहुत जरूरी है।” कुछ ने लिखा, “देखकर अच्छा लगा कि आप भगवान का आशीर्वाद लेने आईं।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री