न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विनीत ने रुचिरा संग लिए सात फेरे, एक-दूसरे के हुए नील-ऐश्वर्या, सिंगर शाल्मली की शादी की फोटो वायरल

मुक्काबाज फिल्म में काम कर चुके एक्टर विनीत कुमार सिंह ने मंगलवार शाम को इंस्टाग्राम पर घोषणा कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिरा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 1:38:14

विनीत ने रुचिरा संग लिए सात फेरे, एक-दूसरे के हुए नील-ऐश्वर्या, सिंगर शाल्मली की शादी की फोटो वायरल

मुक्काबाज फिल्म में काम कर चुके एक्टर विनीत कुमार सिंह ने मंगलवार शाम को इंस्टाग्राम पर घोषणा कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिरा गोरमरे के संग सात फेरे ले लिए हैं। विनीत ने अचानक यह जानकारी दे फैंस को चौंका दिया। विनीत ने शादी में सफेद रंग की पारंपरिक पोशाक पहनी हुई थी जबकि रुचिरा ने लाल लहंगा चुना था। पहली फोटो में कपल आग के कुंड के पास बैठा नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर में यह कपल पोज दे रहा है। विनीत ने फोटो शेयर करने के साथ रुचिरा के लिए रोमांटिक नोट लिखा।

विनीत ने लिखा कि मैं इतनी दूर तुम्हारा हाथ थामे आ गया। अपनी जिंदगी में तुम्हें पाकर मैं खुद को बहुत ज्यादा खुशनसीब मानता हूं। प्यार और आशीर्वाद देने के लिए सभी को धन्यवाद। विनीत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जन्नत और गैंग्स ऑफ वासेपुर के दोनों पार्ट में नजर आ चुके हैं। वे गोरी तेरे प्यार में और इश्क में भी नजर आए थे। वे उर्वशी रोतैला के साथ दिल है ग्रे में दिखेंगे।

गुम है किसी के प्यार में सीरियल के कोस्टार हैं नील और ऐश्वर्या

टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' साथ नजर आने वाले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने सात फेरे लेकर शादी रचा ली। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नील-ऐश्वर्या मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर इस खबर को शेयर किया। साथ ही कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। नील ने कैप्शन में लिखा, '1 से 2 तक।' 'मैं' से 'हम' तक। 'आपका' और 'मेरा' से 'हमारा' तक।

हमने एक साथ हासिल किया।' फोटो में ऐश्वर्या सुनहरी कढ़ाई के साथ लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने वेडिंग ड्रेस को एक सफेद दुपट्टे के साथ जोड़ा। नील ने ऑफ-व्हाइट एथनिक वियर चुना। नील-ऐश्वर्या के नवविवाहित जोड़े को फैंस और सेलिब्रिटी ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर किशोरी शहाणे विज ने लिखा, 'हार्दिक बधाई खूबसूरत जोड़ी..आप दोनों को प्यार।'

शाल्मली खोलगड़े ने फरहान शेख से की शादी

हाल ही में जानी-मानी सिंगर शाल्मली खोलगड़े ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान शेख से शादी कर ली है। शाल्मली ने ‘मैं परेशान’, ‘बलम पिचकारी’, ‘लत लग गई’ जैसे गाने गा फैंस का दिल जीता है। इंटरनेट पर शाल्मली व फरहान की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फरहान एक साउंड इंजीनियर हैं। शादी काफी सादगी से हुई। दोनों ने 22 नवंबर को एक निजी समारोह में सात फेरे लिए।

तस्वीरों में एक खास चीज उनकी वरमाला थी जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दोनों की यादों से जुड़ी खास तस्वीरें और पॉमपॉम से बनाकर ये वरमाला बनाई गई थी। दोनों ने घर में ही अपने लिविंग रूम में शादी की थी। इसमें पेरेंट्स शामिल थे। उन्होंने सात फेरे लेने के बाद निकाह भी किया। फरहान के ब्रदर इन लॉ ने दुआ पढ़ी फिर निकाह करवाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो