न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘छावा’ फेम विनीत की वेब सीरीज ‘रंगीन’ का ट्रेलर रिलीज, ‘धड़क 2’ का गाना ‘प्रीत रे’ भी आया सामने

इस साल रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। इसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। लोगों को यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 2:04:12

2 News : ‘छावा’ फेम विनीत की वेब सीरीज ‘रंगीन’ का ट्रेलर रिलीज, ‘धड़क 2’ का गाना ‘प्रीत रे’ भी आया सामने

इस साल रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। इसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई। साथ ही इसके एक्टर विनीत कुमार सिंह को भी उनकी अदाकारी के लिए भरपूर तारीफ मिली। विनीत के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी वेब सीरीज 'रंगीन' का ट्रेलर सामने आ चुका है। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इसमें विनीत के साथ राजश्री देशपांडे और तारुक रैना भी नजर आ रहे हैं। विनीत ने एक पत्रकार का रोल अदा किया है, जिसकी पर्सनल लाइफ में भूचाल आ जाता है क्योंकि वो अपनी बीवी को ज्यादा वक्त नहीं दे पाता।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि आदर्श (विनीत) नाम का शख्स पेशे से पत्रकार है और एक अखबार चलाता है। वो अपने काम में इतना ज्यादा बिजी रहता है कि पत्नी को भी ज्यादा समय नहीं दे पाता। ऐसे में उसकी पत्नी नैना (राजश्री) बाहर किसी और से संबंध बना लेती है, जिसका रोल तारुक ने निभाया है। तारुक के कारण विनीत व राजश्री के बीच खुद को बेहतर साबित करने की लड़ाई शुरू हो जाती है। विनीत बीवी के धोखा का बदला लेने के लिए दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने की कोशिश में लग जाता है। यह सीरीज 25 जुलाई को रिलीज होगी। इसे कबीर खान और राजन कपूर ने प्रोड्यूस किया है। डायरेक्शन की कमान कोपाल नैथानी और प्रांजल दूआ ने संभाली है।

सीरीज एक कॉमेडी-ड्रामा कहानी है जिसमें कलाकारों ने दर्शकों को अपने-अपने किरदार को ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है। विनीत ने सीरीज के बारे में कहा कि आदर्श का किरदार मुझे पहली ही बार में इंसानी लगा, जिसकी अपनी कमजोरियां हैं, जो उलझनों से भरा है, लेकिन दिल से सच्चा है। 'रंगीन' में जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई, वो ये थी कि मुझे ऐसे इंसान को निभाने का मौका मिला, जो धोखे और खुद पर शक के तूफान से गुजरता है, वो भी बिना मेलोड्रामा के, बल्कि सादगी, ह्यूमर और अंदर से आने वाली गंभीरता के साथ।

इस कहानी में एक सच्चाई है, जो इसे मजेदार भी बनाती है और दिल को छू जाने वाला भी। प्राइम वीडियो और कबीर खान के साथ काम करना मेरे लिए शानदार रहा। उन्होंने ऐसी जगह बनाई है जहां 'रंगीन' जैसी अलग और असली कहानियां सामने आ सकें। इसके अलावा आमिर रिजवी और अमरदीप गलसिन ने इस कहानी को बेहतरीन तरीके से लिखा है और वही शो रनर्स भी हैं। अब मुझे बेसब्री से इंतजार है कि इंडिया और दुनिया के दर्शक आदर्श से मिलें और उसके इस सफर का हिस्सा बनें, जब ये सीरीज 25 जुलाई को रिलीज होगी।

vineet kumar singh,actor vineet kumar singh,chhava,vineet rangeen,vineet chhava,rangeen trailer,dhadak 2,tripti dimri,siddhant chaturvedi,tripti siddhant

‘धड़क 2’ में है सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' लंबे समय से चर्चाओं में है। इसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब सिद्धांत और तृप्ति पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। इस बीच आज सोमवार (21 जुलाई) को निर्माताओं ने 'धड़क 2' का नया गाना 'प्रीत रे' रिलीज कर दिया। इसे दर्शन रावल, जोनिता गांधी और रोचक कोहली ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। संगीत रोचक ने दिया है, जबकि गाने के बोल गुरप्रीत सैनी ने लिखे हैं।

गाने में तृप्ति और सिद्धांत एक-दूसरे के साथ डांस करते दिख रहे हैं।वे प्यार में डूबे हुए हैं। फिल्म की डायरेक्टर शाजिया इकबाल और प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की 'सन ऑफ सरदार 2' से होगी। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, “रेशमी से धागे हैं, सांसें दौड़ें भागें हैं, तेरे संग लागी जो प्रीत रे!। PreetRe गाना अभी रिलीज। धड़क 2, 1 अगस्त को सिनेमाघरों में।”

इस फिल्म में एक दलित युवक की भूमिका निभाने वाले सिद्धांत कहते हैं कि इस किरदार से बाहर निकलना उनके लिए आसान नहीं था। इस किरदार ने मुझे छह महीने तक जकड़े रखा। इस दौरान मैंने कोई और काम नहीं किया, बस यात्रा करता रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी