न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करवा चौथ पर विक्रांत ने शीतल के पैर छूकर जीता सबका दिल, सुकेश ने करण को दिया यह ऑफर

रविवार (20 अक्टूबर) को पूरे देश में पति-पत्नी का त्योहार करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां पत्नियों ने अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Oct 2024 8:41:24

2 News : करवा चौथ पर विक्रांत ने शीतल के पैर छूकर जीता सबका दिल, सुकेश ने करण को दिया यह ऑफर

रविवार (20 अक्टूबर) को पूरे देश में पति-पत्नी का त्योहार करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां पत्नियों ने अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूजा की, वहीं पतियों ने भी अपनी जीवनसंगिनी पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिलहाल हम बात कर रहे हैं ‘12वीं फेल’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी एक्ट्रेस शीतल ठाकुर की। उन्होंने अपने घर पर करवा चौथ मनाया। विक्रांत ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर इस जश्न की कई तस्वीरें शेयर कीं।

पहली फोटो में शीतल को छलनी में से अपने पति को निहारते हुए देखा जा सकता है। अगली स्लाइड में शीतल, विक्रांत के पैर छूते हुए नजर आईं। इससे अगली तस्वीर में विक्रांत ने शीतल के पैर छूए। यह फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है। लोग पत्नी का इतना सम्मान करने पर विक्रांत की जमकर सराहना कर रहे हैं। अंतिम फोटो में विक्रांत को ग्लास पकड़े हुए देखा जा सकता है जबकि शीतल उसमें से पानी पी रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्रांत ने लिखा, “घर”।

इस पर ‘कपिल शर्मा शो’ फेम एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने लिखा, “तीसरी तस्वीर - सबसे अच्छी।” उल्लेखनीय है कि विक्रांत और शीतल ने इसी साल 7 फरवरी को अपने बेटे ‘वरदान’ का स्वागत किया है। उनकी शादी साल 2022 में हुई थी। उन्होंने साल 2015 में डेटिंग शुरू की थी। वे एकता कपूर की सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ में साथ काम कर चुके हैं। विक्रांत की फिल्म ‘12वीं फेल’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसके लिए विक्रांत पर आम लोगों ने तो प्यार लुटाया ही, साथ ही बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने भी तारीफों के पुल बांध दिए।

सुकेश चंद्रशेखर ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में 50-70 फीसदी हिस्सा खरीदने की जताई इच्छा

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज को दिलो जान से चाहने वाला महाठग सुकेश चंद्रशेखर हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। सुकेश लंबे समय से जेल में बंद है। अब उसने प्रोड्यूसर करण जौहर को एक खुला खत लिख धर्मा प्रोडक्शंस में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। उसने करण के सामने धर्मा प्रोडक्शंस में 50-70 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की है। सुकेश ने लिखा, “मैं धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता हूं। मैं फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा निवेश करना चाहता हूं और और धर्मा प्रोडक्शंस को एक बेहतरीन अवसर मानता हूं।

मेरी कंपनी एलएस होल्डिंग्स के अंतर्गत एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम एलएस फिल्म कॉर्प. है। यह प्रोडक्शन हाउस 70 से अधिक फिल्मों को फाइनेंस कर चुका है। मेरे लिए फिल्में सिर्फ एक बिजनेस नहीं, बल्कि एक पैशन और इमोशन हैं, क्योंकि मैं खुद एक फिल्म प्रेमी हूं। मैं धर्मा प्रोडक्शंस में 50 से 70 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदना चाहता हूं। आप मुझे वह रकम बताइए जो आपको उचित लगे। मैं वादा करता हूं कि इसमें कोई मोलभाव नहीं होगा। हम 48 घंटों के भीतर इस डील को पूरा कर लेंगे।” अभी तक करण ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री