न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्रांत को अब भी कुछ लोग कराते हैं छोटा महसूस, इस एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें और हो गईं ट्रॉल

फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर करिअर शुरू करने के बाद बड़े पर्दे पर भी धमाल मचाया। विक्रांत मैसी (38) इन्हीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 12:38:25

2 News : विक्रांत को अब भी कुछ लोग कराते हैं छोटा महसूस, इस एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें और हो गईं ट्रॉल

फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर करिअर शुरू करने के बाद बड़े पर्दे पर भी धमाल मचाया। विक्रांत मैसी (38) इन्हीं में से एक एक्टर हैं, जो दोनों जगह खुद को साबित कर चुके हैं। खास तौर से साल 2023 में आई विधु विनोद चोपड़ा की मूवी ‘12वीं फेल’ ने विक्रांत को बड़ा स्टार बना दिया। विक्रांत को फैंस के साथ बॉलीवुड के दिग्गजों से भी खूब तारीफ मिली। विक्रांत ने दिखा दिया कि फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर कितना आगे बढ़ा जा सकता है। इस बीच विक्रांत ने आईएएनएस के साथ बात करते हुए कहा कि भले ही मैंने अपनी मेहनत से काफी सफलता हासिल की हो, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अब भी कुछ लोग हैं जो मुझे छोटा महसूस कराते हैं।

इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें मैं एक्टर के तौर पर पसंद नहीं हूं और यही बात मुझे और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है, ताकि मैं बार-बार खुद को साबित कर सकूं। जब उनसे पूछा गया कि क्या स्ट्रगल के दिनों में किसी स्टारकिड ने उन्हें छोटा महसूस कराया, तो विक्रांत ने साफ कहा कि ऐसा किसी खास स्टारकिड ने नहीं किया, बल्कि कुछ लोग इंडस्ट्री में थे जिन्होंने मुझे छोटा महसूस कराने की कोशिश की थी। सिर्फ स्टार किड्स की बात नहीं है। बात उनकी है जो दूसरों को छोटा महसूस कराते हैं। आज भी ऐसे लोग हैं, जो कमतर महसूस कराते हैं।

बहुत से लोग ऐसा करते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि ऐसे लोगों का होना भी जरूरी है, क्योंकि वही आपको और मजबूत बनने की प्रेरणा देते हैं। ऐसी नेगेटिव बातें मुझे और अच्छा करने की प्रेरणा देती हैं, क्योंकि इससे मैं उन्हें गलत साबित कर पाता हूं। यही चीज मुझे आगे बढ़ाती है। ऐसे लोग मेरे अंदर की मेहनत की आग को जलाए रखते हैं तो आखिरकार ये इस बात पर निर्भर करता है कि इंसान कैसा है। बात ये नहीं है कि कोई स्टार किड है या नहीं, बिल्कुल भी नहीं। अगर स्टार किड्स की बात करें, तो ज्यादातर ने मेरे साथ काफी अच्छा व्यवहार किया है। विक्रांत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ थी। अब वे शनाया कपूर के साथ ‘आंखों की गुस्ताखियां’ मूवी में नजर आएंगे।

देवोलीना भट्टाचार्जी अपने पति और बेटे के साथ गई थीं भीमाशंकर मंदिर

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी लाइफ से जुड़ी चीजें अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब देवोलीना ने अपने पति शहनवाज शेख और बेटे के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। वह भीमाशंकर मंदिर गईं थी और उन्होंने वहां जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। हालांकि इन झलकियों को देखने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर जो झलकियां दिखाई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि वह पति और बेटे संग गुवाहाटी में भीमाशंकर मंदिर के दर्शन करते हुए नजर आ रही हैं।

एक वीडियो में देवोलीना शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए और पंडितजी से आशीर्वाद लेकर टीका लगाते हुए दिख रही हैं। देवोलीना ने कैप्शन में लिखा, “प्रकृति की गोद में बसा भगवान शिव का एक शांत निवास स्थान-गुवाहाटी में भीमाशंकर धाम की यात्रा करके धन्य हो गया। यह पवित्र ज्योतिर्लिंग न केवल एक आध्यात्मिक खजाना है, बल्कि हमारे चारों ओर मौजूद दिव्य ऊर्जा की याद भी दिलाता है। आस्था, शांति और शाश्वत भक्ति के बीच परिवार के साथ ऐसे पलों के लिए आभारी हूं।”

इन तस्वीरों में शहनवाज पत्नी के साथ मंदिर के अंदर तो दिख रहे हैं, लेकिन उन्होंने पूजा नहीं की और ना ही माथे पर तिलक लगाया। अब इसे लेकर यूजर्स कपल पर निशाना साध रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘गोपी बहू’ का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी एक पहचान बनाने वाली देवोलीना ने साल 2022 में जिम ट्रेनर शहनवाज के साथ शादी की। अलग-अलग धर्म के चलते उनकी शादी हमेशा सुर्खियों में रहती है। इस बात के लिए अक्सर लोग देवोलीना पर हमला बोलते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी