न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नेशनल अवार्ड जीतने पर विक्रांत और शीतल ने दी रिएक्शन, जया ने इस एक्टर के सच में मार दिया डंडा

विक्रांत मैसी को काफी प्रतिभावान अभिनेता माना जाता है। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने वाले विक्रांत फिलहाल बड़े पर्दे पर अपनी यात्रा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Sep 2025 8:11:21

2 News : नेशनल अवार्ड जीतने पर विक्रांत और शीतल ने दी रिएक्शन, जया ने इस एक्टर के सच में मार दिया डंडा

विक्रांत मैसी को काफी प्रतिभावान अभिनेता माना जाता है। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने वाले विक्रांत फिलहाल बड़े पर्दे पर अपनी यात्रा का मजा ले रहे हैं। फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हैं और उन्हें भरपूर प्यार दे रहे हैं। विक्रांत को मंगलवार को 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। विक्रांत को यह सम्मान साल 2023 में आई उनकी फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए मिला है। शाहरुख खान को भी ‘जवान’ फिल्म के लिए यही पुरस्कार मिला है। अब विक्रांत ने आज बुधवार (24 सितंबर) को सोशल मीडिया के माध्यम से पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है।

विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर पत्नी एक्ट्रेस शीतल ठाकुर के साथ दो तस्वीरें शेयर की और इसके साथ ही बताया कि उन्हें कैसा फील हो रहा है। विक्रांत ने लिखा, “मैं कल से सोच रहा था कि मैं क्या लिखूं? कैसे आप सबका शुक्रिया अदा करूं? मुझे अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या लिखूं। उम्मीद है कि तहे दिल से एक छोटा सा शुक्रिया काफी रहेगा। मेरे सफर में आपके सहयोग के लिए आभारी रहूंगा। आप सभी का शुक्रिया। ये सपनों जैसी लाइफ सब आपकी वजह से है।” विक्रांत से पहले शीतल ने भी अपने पति के लिए पोस्ट लिख प्यार जताया था।

शीतल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जब भी मुझे लगता है कि मैं आप पर इससे ज्यादा गर्व नहीं कर सकती तो आप मुझे प्राउड फील करवाने का एक और रीजन दे देते हैं। आपके पहले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बधाई। आप जिस भी कमरे में जाते हैं वहां पर आपका सबसे बेहतरीन चीयर लीडर बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।” विक्रांत और शीतल की इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। सुमोना चक्रवर्ती ने लिखा, “छोटी बहू।” हिना खान ने लिखा, “सो प्राउड ऑफ यू।” तमन्ना भाटिया ने भी बधाई दी।

इसके साथ ही नकुल मेहता और हितेन तेजवानी ने भी विक्रांत को विश किया। बता दें विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' सच्ची घटना पर आधारित थी। इसे खूब पसंद किया गया था। यहां तक कि स्टार्स ने भी फिल्म और विक्रांत की जमकर तारीफ की थी। विक्रांत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म कुछ समय पहले रिलीज हुई ‘आंखों की गुस्ताखियां’ थी। इसमें उनके अपोजिट संजय कपूर की बेटी शनाया थीं। शनाया ने इसके साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

निरहुआ ने शेयर किया जया और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव

भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ के नाम से लोकप्रिय सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने जया और अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग के दिनों को याद किया है। निरहुआ ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन से बात की। इस दौरान उन्होंने अमिताभ और जया के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। वे निरहुआ के साथ साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘गंगा देवी’ में नजर आए थे। निरहुआ ने कहा कि मुझे जब पता चला कि मैं अमिताभ और जया जी के साथ स्क्रीन शेयर करूंगा तो मैं ब्लैंक हो गया था।

मेरे लिए ये लोग भगवान की तरह हैं। यही वो पल था जब मैंने उन्हें पहली बार सामने से देखा था। मुझे नहीं पता कि किस तरह से रिएक्ट करना चाहिए था। लेकिन अमिताभ जी सच में बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं। वे भांप चुके थे कि मैं नर्वस हो रहा हूं। मुझे कंफर्ट करने के लिए वे मस्ती मजाक करने लगे। वे मेरे गानों के बारे में बात करने लगे, हंसने लगे और सारा माहौल हल्का कर दिया। हालांकि जया जी थोड़ी अलग थीं। एक सीन था, जिसमें मुझे मेरी ऑनस्क्रीन पत्नी को थप्पड़ मारना था।

जया जी मेरी मां के रोल में थीं। उनको मुझे डांटना और डंडे से मारना था। लेकिन दिखावा करने के बजाय उन्होंने मुझे सही में मार दिया और बहुत तेजी से मारा। उनको बहुत जल्द गुस्सा आ जाता था। उन्होंने मुझे कई बार मारा और मैंने उनसे कहा कि आपने मुझे सच में मार दिया। इस पर जया ने कहा कि तो आपने मेरी बहू को क्यों मारा? मैंने कहा कि वो सिर्फ एक एक्टिंग थी लेकिन, आपने तो मुझे सच में मार दिया। हालांकि मैं इसे आशीर्वाद के तौर पर देखता हूं। उल्लेखनीय है कि जया को कई दफा पैपराजी पर भी गुस्सा निकालते देखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह