न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणवीर की इस फिल्म में हुई विक्रांत की एंट्री, ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं इस एक्ट्रेस ने दिया ट्रॉल को जवाब

फिल्ममेकर फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 8:03:50

2 News : रणवीर की इस फिल्म में हुई विक्रांत की एंट्री, ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं इस एक्ट्रेस ने दिया ट्रॉल को जवाब

फिल्ममेकर फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी है। अब इसमें एक और खास एक्टर की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘12वीं फेल’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी को 'डॉन 3' के मुख्य विलेन के रूप में कास्ट किया जा सकता है। मेकर्स जल्द विक्रांत का नाम अनाउंस कर सकते हैं। इससे पहले विक्रांत 'सेक्टर 36' मूवी में ग्रे शेड किरदार में नजर आए थे। फिलहाल विक्रांत एक्टिंग से ब्रेक लेकर निजी जिंदगी में समय दे रहे हैं।

उन्होंने पिछले साल एक पोस्ट शेयर कर ब्रेक लेने की घोषणा की थी। हालांकि कई जगह इसका गलत मतलब निकालकर कहा गया कि वे एक्टिंग से हमेशा के लिए संन्यास ले रहे हैं। बाद में विक्रांत ने खुद मीडिया के सामने आकर स्थिति साफ की। विक्रांत को आखिरी बार पिछले साल गोधरा दंगे पर आधारित मूवी 'साबरमती रिपोर्ट' में देखा गया था। इसके लिए उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं।

यह तीसरी बार होगा जब विक्रांत और रणवीर एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों साल 2013 में आई 'लुटेरे' और 2015 की 'दिल धड़कने दो' में साथ नजर आए थे। उल्लेखनीय है कि 'डॉन 3' की घोषणा के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। अगस्त 2023 में फरहान ने फिल्म में रणवीर की कास्टिंग से पर्दा उठा दिया था। सोशल मीडिया पर इसके लिए फरहान को खूब ट्रॉल किया गया था क्योंकि लोग एक बार फिर से शाहरुख को ही ‘डॉन’ के रूप में देखना चाहते थे।

vikrant massey,actor vikrant massey,don 3 movie,farhan akhtar,ranveer singh,kiara advani,sabarmati report,12th fail,chhavi mittal,actress chhavi mittal,chhavi breast cancer

कैंसर के ट्रीटमेंट के कारण छवि मित्तल के उड़ रहे सर के बाल

अभिनेत्री छवि मित्तल इस वक्त कैंसर से जूझ रही हैं। छवि के बाल झड़ रहे हैं और कैंसर के इलाज के दौरान ऐसा होना आम बात मानी जाती है। कई बार तो लोग इससे परेशान होकर बाल मुंडवा देते हैं। इस वक्त एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें छवि खड़ी हैं और किसी ने इस तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “सर के बाल उड़ गए आपके, ट्रीटमेंट करवाओ।” यह रिएक्शन सामने आने के बाद लोग भड़क गए और इस बात का विरोध कर रहे हैं।

यूजर्स ऐसा वाहियात कमेंट करने वाले शख्स को जमकर ट्रॉल कर रहे हैं। छवि ने भी उस व्यक्ति को करारा जवाब दिया है। छवि ने लिखा, “आज मैंने फिर से मानवता की मौत अनुभव की। मुझे कैंसर ट्रीटमेंट की वजह से झड़ चुके बालों पर ट्रॉल किया गया। एक मिनट के लिए यहां इस नुकसान पर रो लेते हैं। जिन्हें पता न हो उन्हें बता दूं कि साल 2022 में मैंने ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ी थी। इस अप्रैल को हॉरमोन थेरेपी के 3 साल हो जाएंगे।

यह 10 साल लंबा ट्रीटमेंट है। इसके बहुत सारे साइड इफेक्ट्स हैं, हॉट फ्लैशेज होते हैं, बहुत दर्द होता है, स्किन ड्राई हो जाती है और डिहाइड्रेशन, मूड स्विंग्स, वजन का घटना-बढ़ना और इन सबके साथ बालों का झड़ना भी। मैं बता भी नहीं सकती कि एक औरत के लिए बाल क्या होते हैं। पहले मैं अपने ब्रेस्ट्स को बचाने के लिए लड़ी क्योंकि वो भी मेरे वुमनहुड का हिस्सा हैं और अब मेरे बाल क्योंकि ये भी उसका हिस्सा हैं, है ना ? और इस तरह के इनसेंसिटिव कमेंट्स सिर्फ चीजें खराब कर देते हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री