न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्रांत ने की वापसी, इस एक्ट्रेस के साथ कर रहे शूटिंग, ऋतिक ने वीडियो शेयर कर की सबा की तारीफ

‘12वीं फेल’ मूवी से बॉलीवुड में धूम मचाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने हाल ही एक्टिंग से ब्रेक की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Dec 2024 2:20:20

2 News : विक्रांत ने की वापसी, इस एक्ट्रेस के साथ कर रहे शूटिंग, ऋतिक ने वीडियो शेयर कर की सबा की तारीफ

‘12वीं फेल’ मूवी से बॉलीवुड में धूम मचाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने हाल ही एक्टिंग से ब्रेक की अनाउंसमेंट करके सभी को चौंका दिया था। विक्रांत ने पोस्ट में ब्रेक की बात कही थी, मगर फैंस ने इसे गलत समझकर रिटायरमेंट मान लिया। बहुत ज्यादा हल्ला मचने के बाद विक्रांत को स्थिति साफ करनी पड़ी। अब विक्रांत ने सेट पर वापसी कर ली है। वे अपने कमिटमेंट पूरे करने में जुट गए हैं। विक्रांत देहरादून में एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ शूटिंग कर रहे हैं।

विक्रांत ने अपनी पोस्ट में बताया था कि अगले साल उनकी दो फिल्में आने वाली हैं। इसमें से एक की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है, जिसका टाइटल ‘आंखों की गुस्ताखियां’ है। इसमें वे शनाया के अपोजिट हैं। इस फिल्म से शनाया बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। विक्रांत और शनाया की जोड़ी देखने के लिए फैंस बेताब हैं। बता दें विक्रांत ने 3 दिन पहले पोस्ट में लिखा था, “हैलो, पिछले कुछ साल और उसके बाद के साल शानदार रहे हैं।

मैं आपके सपोर्ट के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं. लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब घर वापस जाने का समय आ गया है। एक पति, पिता और एक बेटे के रूप में और एक एक्टर के तौर पर भी। तो आने वाले 2025 में हम आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे। जब तक समय सही न समझे। पिछली 2 फिल्में और कई सालों की यादें। फिर से थैंक्यू। हर चीज के लिए हमेशा ऋणी।”

बाद में विक्रांत ने कहा था कि मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं। बस थक गया था। एक लंबे ब्रेक की जरूरत है। घर की याद और हेल्थ भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने इसे गलत पढ़ा। बता दें विक्रांत की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पिछले महीने रिलीज हुई थी। यह अभी तक 30 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। यह गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है और इसकी वजह से विक्रांत को धमकियां भी मिली हैं।

vikrant massey,actor vikrant massey,vikrant shooting,shanaya kapoor,sanjay kapoor,aankhon ki gustaakhiyan,the sabarmati report,12th fail,Hrithik Roshan,saba azad,hrithik saba

करीब 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ऋतिक रोशन और सबा आजाद

ऋतिक रोशन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी पर्सनल लाइफ के चलते ऋतिक से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। वे लंबे समय से एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार भरी पोस्ट करते हैं। अब ऋतिक ने सबा का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गाती हुई नजर आ रही हैं। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

इसमें सबा लाइव शो के दौरान नाचने के साथ गा रही हैं। ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, “किलिंग इट” (शानदार काम कर रही हो)। ऋतिक ने गर्लफ्रेंड को प्रोत्साहित करने के साथ तारीफ की। पहले भी कई मौकों पर ऋतिक अपने लेडी लव के लिए प्यार जता चुके हैं। उल्लेखनीय है कि ऋतिक और सबा की लव स्टोरी करीब 3 साल से चल रही है।

फरवरी 2022 में उन्हें पहली बार एक डिनर डेट पर साथ देखा गया था और उसी साल के अंत में उन्हें फिल्ममेकर करण जौहर के 50वें जन्मदिन पर साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद तो उन्हें कई दफा साथ देखा जा चुका है। सबा रोशन फैमिली के फंक्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। ऋतिक का वर्कफ्रंट देखें तो वे जल्द ही अयान मुखर्जी की एक्शन-ड्रामा 'वॉर 2' में एक बार फिर ‘कबीर’ का रोल अदा करेंगे। उनके अपोजिट कियारा आडवाणी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार