न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पिंक’ की स्क्रीनिंग के दौरान विजय को देख डर गई थीं सिंगर, बादशाह ने बेटी के साथ शेयर किया वीडियो

एक्टर विजय वर्मा (38) ने फिल्मों और वेब सीरीज में काम करके फैंस का दिल जीता है। विजय शुक्रवार (18 अक्टूबर) को मुंबई में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Oct 2024 7:14:20

2 News : ‘पिंक’ की स्क्रीनिंग के दौरान विजय को देख डर गई थीं सिंगर, बादशाह ने बेटी के साथ शेयर किया वीडियो

एक्टर विजय वर्मा (38) ने फिल्मों और वेब सीरीज में काम करके फैंस का दिल जीता है। विजय शुक्रवार (18 अक्टूबर) को मुंबई में स्क्रीन मैगजीन की लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खुद से जुड़ी कई बातें लोगों के साथ शेयर की। साथ ही मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान से जुड़ा एक किस्सा बताया। विजय ने कहा, “शुरुआती करिअर में मेरे द्वारा निभाए गए निगेटिव किरदारों की वजह से लड़कियां और महिलाएं मुझसे डरती थीं।

इस बात ने मुझे परेशान कर दिया था। ‘पिंक’ में मेरा रोल बेशक छोटा सा था, लेकिन इसने लोगों पर काफी असर छोड़ा। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान महिलाएं मुझसे डर रही थीं। स्क्रीनिंग से पहले हर कोई खुश था, लेकिन आखिर तक कुछ रो रहे थे और कुछ छोड़ना नहीं चाहते थे। उस समय मैंने सुनिधि को सांत्वना देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे पास मत आना, मैं तुमसे बहुत डरती हूं। ये सुनने के बाद मैंने कहा कि हे भगवान, अभी क्या हुआ। इसके बाद डायरेक्टर ने मुझे खींच लिया और कहा कि मैंने अच्छा काम किया है।”

विजय ने कहा कि बाद में मैंने ‘आईसी 814 : द कंधार हाईजैक’ समेत कई प्रोजेक्ट में काम करने के साथ ही अपनी छवि को बदल दिया। बता दें कि विजय को बड़ा ब्रेक ‘गली बॉय’ (2019) में ‘मोईन’ के रूप में उनकी भूमिका से मिला था। अपने इस किरदार से उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इसके बाद वे ‘डार्लिंग्स’ (2022), ‘शी’, ‘मिर्जापुर’ और ‘दहाड़’ (2023) जैसे प्रोजेक्ट में इंटेंस किरदारों में नजर आए।

बादशाह की जैसे उनकी बेटी जेसीमी भी दिखीं रैप करती

सिंगर और रैपर बादशाह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब वे जल्द ही शुरू होने वाले लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में जज के रूप में दिखेंगे। इस बीच बादशाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहली बार बेटी जेसीमी ग्रेस मसीह सिंह का वीडियो शेयर किया है। इसमें 6 साल की जेसीमी रैप करती दिखीं। बादशाह बेटी को स्वैग सिखाते नजर आए। इस दौरान जेसीमी ने काला स्वेटशर्ट पहना था।

हेडबैंड के साथ ब्रेडेड बाल उसके लुक को और सुंदर बना रहे थे। बता दें बादशाह ने साल 2017 में जैस्मिन मसीह के साथ शादी की थी। कुछ समय बाद जेसीमी का जन्म हुआ। हालांकि बादशाह और जैस्मिन साल 2020 में अलग हो गए। जेसीमी अपनी मां के साथ लंदन में रहती हैं। बादशाह ने साल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि बेटी के जन्म के पहले उन्हें बच्चे बिल्कुल पसंद नहीं थे।

इन सबके अलावा अफवाहें हैं कि बादशाह फिलहाल पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया अमीर को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में विदेश में वेकेशन एंजॉय करते हुए स्पॉट किया गया है। वहीं हानिया ने एक बार कहा था कि बादशाह काफी रियल और सिंपल इंसान हैं और इसीलिए हम अच्छे दोस्त हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री