न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विजय ने सिरे से खारिज किए यौन शोषण के आरोप, अनुराग की फिल्म ‘निशांची’ का पहला पोस्टर रिलीज

‘जवान’ फेम विजय सेतुपति साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हैं। विजय को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। वे अपने पसंदीदा अभिनेता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 2:05:33

2 News : विजय ने सिरे से खारिज किए यौन शोषण के आरोप, अनुराग की फिल्म ‘निशांची’ का पहला पोस्टर रिलीज

‘जवान’ फेम विजय सेतुपति साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हैं। विजय को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। वे अपने पसंदीदा अभिनेता पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हालांकि विजय हाल ही में विवादों में घिर गए हैं। एक महिला ने सोशल मीडिया पर विजय पर यौनशोषण के गंभीर आरोप लगाए, जिससे सनसनी फैल गई। अब विजय ने इन पर चुप्पी तोड़ी है। विजय ने इन्हें सिरे से नकारा है और साइबर क्राइम में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। विजय ने डेक्कन क्रॉनिकल के साथ बातचीत में कहा कि जो लोग मुझे जानते हैं, वे इन आरोपों को सुनकर हंस पड़ेंगे। मैं खुद को जानता हूं। ऐसे गंदे आरोप मुझे परेशान नहीं कर सकते।

हां, मेरे परिवार और करीबी दोस्तों को जरूर बुरा लगा हैं, लेकिन मैंने उन्हें कहा कि इस पर ध्यान मत दो। वह महिला बस कुछ मिनटों की शौहरत चाहती है, उसे उसका पल जी लेने दो। हमने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम में दर्ज कर दी है। पिछले 7 सालों में मेरे खिलाफ कई तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं, लेकिन कभी किसी का असर नहीं हुआ। और आगे भी नहीं होगा। बता दें 28 जुलाई को राम्या मोहन नाम की एक महिला ने एक्स अकाउंट पर विजय द्वारा उनकी दोस्त का ‘यौन शोषण’ करने का आरोप लगाया। उसने दावा किया कि कैसे एक्टर ने पैसे के बदले युवती से फेवर की मांग की।

उसने लिखा कि “कॉलीवुड में ड्रग्स और कास्टिंग काउच मजाक नहीं है। उस लड़की को इस गंदगी में धकेला गया। वो रीहैब सेंटर में है। ड्रग्स, मानसिक शोषण, जिस्मानी फेवर को इंडस्ट्री का नॉर्म कहकर छुपाया जाता। विजय सेतुपति ने ‘कारवैन फेवर’ के लिए उसे दो लाख रुपए और ‘ड्राइव’ के लिए 50 हजार रुपए ऑफर किए। और सोशल मीडिया पर संत बनकर रहता है।” ये पोस्ट अब डिलीट कर दी गई है। इस आरोप से विजय के फैंस आहत हो गए थे। विजय के काम की बात करें तो उन्होंने साउथ के साथ हिंदी फिल्मों में भी अपनी दमदार एक्टिंग का परिचय दिया है। वे शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' और कैटरीना कैफ के साथ 'मेरी क्रिसमस' में नजर आ चुके हैं। विजय की हालिया फिल्म ‘थलैवन थलैवी’ थी, जिसमें उनके अपोजिट नित्या मेनन थीं।

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशांची’ से डेब्यू कर रहे हैं बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य

जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पिछले कुछ समय से फिल्म 'निशांची' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'निशांची' के जरिए शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनके डबल रोल होंगे। इस बीच अनुराग ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें ऐश्वर्य समेत तमाम सितारों की झलक नजर आ रही है। अनुराग ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पोस्टर छपवा दिए हैं, अब लगने वाले हैं।” यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।

इस फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, पीयूष मिश्रा, मनन भारद्वाज और वरुण ग्रोवर की भी अहम भूमिकाएं हैं। रॉ और देसी स्टोरीटेलिंग स्टाइल के साथ साथ मेनस्ट्रीम सिनेमा का तड़का भी इस फिल्म में देखने को मिलेगा। ‘निशांची’ दो भाइयों की कहानी है, जो दिखने में एक जैसे हैं लेकिन जिंदगी में बिल्कुल अलग रास्तों पर चलते हैं और जिनके फैसले उनकी तकदीर तय करते हैं।

यह फिल्म जबरदस्त एक्शन, इमोशन और दिल खोलकर हंसाने वाले पलों का वादा करती है। इस जबरदस्त इमोशंस से भरी कहानी को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखी है। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी