Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित VD12 का टीजर-टाइटल जारी, पैन इंडिया पर होगा प्रदर्शन

किंगडम के जारी किए गए हिन्दी टीजर में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने आवाज दी है वहीं तमिल वर्जन में सुपरस्टार सूर्या ने। इसके अलावा इसके तेलुगु वर्जन में जूनियर एनटीआर ने आवाज दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 9:53:11

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित VD12 का टीजर-टाइटल जारी, पैन इंडिया पर होगा प्रदर्शन

दक्षिण भारत के ख्यातनाम अभिनेता विजय देवरकोंडा, जो हिन्दी में करण जौहर की फिल्म लाइगर में हिन्दी भाषी दर्शकों से रूबरू हो चुके हैं, की अगली बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म, जिसे अब तक वीडी 12 के नाम से जाना जा रहा था, उसका आज टीजर और टाइटल जारी कर दिया गया है। फिल्म का नाम किंगडम रखा गया है। किंगडम के जारी किए गए हिन्दी टीजर में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने आवाज दी है वहीं तमिल वर्जन में सुपरस्टार सूर्या ने। इसके अलावा इसके तेलुगु वर्जन में जूनियर एनटीआर ने आवाज दी है। किंगडम के 1 मिनट 56 सेकंड के टीजर में विजय का पुनर्जन्म दिखाया गया है। जिसमें वे वापस आकर अपने साम्राज्य के महानायक बनते हैं।

किंगडम के टीजर की शुरुआत एक पावरफुल डायलॉग से शुरू होती है- कभी ना थमने वाला भीषण युद्ध, लहरों में बहता रक्त, थामों, ठहरों या थककर चूर हो जाओ, ये युद्ध ना रुका है और ना रुकने वाला है'। विजुअल में आर्मी की गोलीबारी दिखती है जिसमें कई लोग मारे जाते हैं, कुछ भागते हुए दिखाई देते हैं, कई लाशें दिखती हैं। इसके बाद विजय की सिनेमैटिक एंट्री होती है जिसका पुनर्जन्म बताया जाता है। आखिर में विजय एक डायलॉग बोलते हैं- कुछ भी करूंगा, जरूरत पड़ी तो सब कुछ जलाकर रख दूंगा।

विजय ने टीजर रिलीज करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ये किंगडम है। सवाल, खून, गलतियां और किस्मत, टाइटल-टीजर आउट। गौतम तिन्नानुरी ने किंगडम को निर्देशित किया है और सितारा एंटरटेनमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विजय देवराकोंडा लीड रोल में हैं उनके साथ भाग्यश्री बोरसे खास रोल में हैं वहीं सत्यदेव फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। किंगडम का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

विजय देवराकोंडा की किंगडम के टीजर को सोशल मीडिया पर बेहतरीन रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म का टीजर हिंदी में रिलीज हो गया है और रणबीर कपूर की पावरफुल आवाज की भी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स को विजय का एक्शन अवतार और रणबीर की आवाज का अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। थिएटर के बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटप्लिक्स पर भी स्ट्रीम होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका