न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विजय अस्पताल में भर्ती, कपिल ने पत्नी को लेकर पूछा रवि किशन से सवाल तो अजय ने ली चुटकी

मशहूर साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो उनके लिए हमेशा खुशी प्रकट करते हैं। फिलहाल विजय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 8:25:04

2 News : विजय अस्पताल में भर्ती, कपिल ने पत्नी को लेकर पूछा रवि किशन से सवाल तो अजय ने ली चुटकी

मशहूर साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो उनके लिए हमेशा खुशी प्रकट करते हैं। फिलहाल विजय की तबीयत खराब होने की खबर है, जिससे फैंस चिंतित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय को डेंगू हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से विजय ‘किंगडम’ फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स से गायब नजर आ रहे थे। ‘किंगडम’ 31 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फैंस और मीडिया लगातार जानना चाह रहे थे कि फिल्म की रिलीज नजदीक होने के बावजूद एक्टर कहां हैं?

अब हकीकत पता चल गई है। बताया जा रहा है कि डेंगू के चलते उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उन्हें फौरन हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। सूत्रों की मानें तो विजय की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उन्हें तीन दिन बाद 20 जुलाई तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि वह किस अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा विजय या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विजय के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर #GetWellSoonVijay ट्रेंड कर रहा है। बता दें ‘किंगडम’ एक तेलुगू स्पाई एक्शन ड्रामा है, जिसका बजट करीब 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में विजय के साथ सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे के भी अहम रोल हैं। दिलचस्प बात ये है कि विजय की इस मूवी को हिंदी में दूसरे नाम से रिलीज किया जाएगा। हिंदी में ये ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज होगी। विजय मूवी में भरपूर एक्शन करते नजर आ रहे हैं। एक्शन के साथ-साथ मूवी में ऑडियंस को ड्रामा भी भरपूर देखने को मिलेगा।

2 News : विजय अस्पताल में भर्ती, कपिल ने पत्नी को लेकर पूछा रवि किशन से सवाल तो अजय ने ली चुटकी

कपिल के शो में ‘सन ऑफ सरदार 2’ का प्रमोशन करेंगे अजय देवगन और रवि किशन

भोजपुरी सिनेमा के स्टार रवि किशन जल्द ही एक्टर अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर चर्चा में हैं। वे फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आने वाले हैं। इसके प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म की टीम ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आने वाली है, जिसका प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें अजय, रवि किशन की टांग खिंचाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले कपिल शर्मा, रवि किशन से पूछते हैं कि वो हर रोज अपनी पत्नी के पैर छूकर सोते हैं? इस पर अजय एक्टर से पहले ही बोल पड़ते हैं और कहते हैं, ‘जो ज्यादा गिल्टी होता है वो उतने ही पैर छूता है।’

इसके बाद सभी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। दरअसल रवि किशन ने ही एक बार बताया था कि वे रात में अपनी पत्नी के पैर छूकर सोते हैं। इसके अलावा अजय, कपिल को सलाह देते नजर आते हैं, ‘नेता के हाथ में माइक नहीं देना चाहिए तूने तो इसके मुंह में लगा दिया है।’ उल्लेखनीय है रवि किशन भाजपा के सांसद भी हैं। बता दें ‘सन ऑफ सरदार 2’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह अजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है, जो 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा लीड एक्ट्रेस थीं, जिन्हें इस बार मृणाल ठाकुर ने रिप्लेस किया है। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक