न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सीढ़ियों से गिरे विजय देवरकोंडा, वीडियो वायरल, इमरान खान के साथ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं ये

साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा को मुंबई में एक बिल्डिंग से बाहर निकलते समय असहज स्थिति से गुजरना पड़ा। विजय ने सीढ़ियों से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Nov 2024 8:02:01

2 News : सीढ़ियों से गिरे विजय देवरकोंडा, वीडियो वायरल, इमरान खान के साथ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं ये

साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा को मुंबई में एक बिल्डिंग से बाहर निकलते समय असहज स्थिति से गुजरना पड़ा। विजय ने सीढ़ियों से उतरते समय अपना संतुलन खो दिया, लेकिन वे मुस्कुराते हुए जल्दी से उठ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में विजय सीढ़ियों पर कुछ पल के लिए संतुलन खोते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे वे थोड़ी देर के लिए लड़खड़ा गए। हालांकि कुछ ही सैकंड में उन्होंने खुद को संभाल लिया।

दरअसल हुआ यूं कि विजय अपने अपकमिंग हिंदी म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘साहिबा’ का प्रमोशन करने आज शुक्रवार (8 नवंबर) को जुहू में स्पॉट हुए। इस दौरान वे किसी इमारत से सीढ़ियों के जरिए नीचे उतर रहे थे। चलते-चलते वे अचानक स्लिप हो गए और लड़खड़ाकर गिर गए। वीडियो सामने आने के बाद फैंस चिंतित हो गए और दुआ करने लगे कि उनके चहेते हीरो को कोई चोट नहीं आई हो। कुछ फैंस को ऐसा भी लगा कि इस वीडियो को पोस्ट नहीं किया जाना चाहिए था।

एक यूजर ने लिखा, “यह किसी के साथ भी हो सकता है। यह सिर्फ पैर फिसलने की वजह से हुआ है।” दूसरे ने कहा, “एक बार जब आप सेलिब्रिटी बन जाते हैं तो आपके पास निजता नहीं रहती। कोई निजी जीवन नहीं होता।” तीसरे ने लिखा, “सब कुछ पोस्ट करना जरूरी है क्या??” बता दें विजय पहली बार हिंदी म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में नजर आएंगे।

इसमें उनके साथ जसलीन रॉयल और राधिका मदान हैं। कुछ घंटे पहले ही विजय और राधिका ने इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो की पहली झलक दिखाई थी। इस वीडियो का डायरेक्शन सुधांशु सरिया ने किया है। विजय ने करण जौहर की फिल्म ‘लाइगर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और माइक टाइसन लीड रोल में थे।

फिल्ममेकर दानिश असलम ने कहा, पिछले 3 साल में मुझे और इमरान को मिले संदेश...

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान कई सालों बाद जल्द ही बॉलीवुड में वापसी की तैयारी में हैं। हाल ही में फिल्ममेकर दानिश असलम ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे इमरान के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। दानिश ने इंडिया टुडे डिजिटल के साथ बातचीत में कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर मीडिया में कई कयास लगाए जा रहे हैं।

हालांकि मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। लेकिन हां, मैं इतना ही कह सकता हूं कि मैं इमरान खान के साथ कुछ कर रहा हूं। मेरी पहली फिल्म ‘ब्रेक के बाद’ में इमरान और दीपिका पादुकोण थे, जो साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली, लेकिन कुछ सालों बाद इसे काफी पसंद किया गया।

पिछले तीन सालों में मुझे और इमरान को फैंस से कई संदेश मिले हैं, जिनमें कहा गया है कि उन्होंने अपनी जवानी में कई सारी रोमांटिक कॉमेडी फिल्में देखी हैं, लेकिन अब इस तरह की फिल्में बनना बंद हो गई हैं, जिसे वे बहुत मिस करते हैं। दानिश के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ख्वाबों का झमेला’ आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इसमें प्रतीक बब्बर व सयानी गुप्ता हैं। इमरान की बात करें तो इस साल के शुरू से ही उनकी वापसी को लेकर खबरें चल रही हैं। इमरान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री