न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मिका को डेट करने को लेकर विजय ने दी यह रिएक्शन, सुजैन ने अर्सलान को यूं किया बर्थडे विश

साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ को लेकर लाइमलाइट में है। यह फिल्म सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 8:24:19

2 News : रश्मिका को डेट करने को लेकर विजय ने दी यह रिएक्शन, सुजैन ने अर्सलान को यूं किया बर्थडे विश

साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ को लेकर लाइमलाइट में है। यह फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। इस बीच रश्मिका की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियो में है। पिछले काफी समय से उनका नाम एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है। अब विजय ने रश्मिका के साथ डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। विजय ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने रश्मिका के साथ डेटिंग रूमर्स पर रिएक्शन दी।

विजय ने कहा कि मैं इसके बारे में उस वक्त बात करूंगा, जब मैं तैयार हो जाऊंगा। जिस वक्त मुझे फील होगा कि दुनिया को इस बारे में जानने की जरूरत है और इसे सभी लोगों के साथ शेयर कर सकता हूं, तब करूंगा। मुझे लगता है कि इसके लिए एक उद्देश्य, कारण और समय होना चाहिए। इसलिए उस दिन पर मैं खुद खुशी के साथ अपने तरीके से दुनिया के साथ में शेयर करूंगा। मुझे भी समझ आता है कि एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट होती है।

जब आप एक पब्लिक फिगर होते हैं, उस वक्त यह काम का हिस्सा होता है। बहुत एक्साइटमेंट होती है लेकिन मुझे इसमें कोई दबाव महसूस नहीं होता। मैं इसे खबर के रूप में पढ़ता हूं। सिर्फ एक बार मुझे रिएक्शन देने की जरूरत महसूस हुई थी। इसके अलावा कभी नहीं। विजय को लेकर खबर आई थी कि वे जल्द ही रश्मिका के साथ शादी करने वाले हैं। हालांकि विजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन बेबुनियाद अटकलों को स्पष्ट किया था और यह जोर देकर कहा था कि वे न तो सगाई कर रहे हैं और न ही शादी कर रहे हैं।

अर्सलान गोनी के जन्मदिन पर सुजैन खान ने लिखा यह प्यारा नोट

एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान लंबे समय से एक्टर बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर स्पॉट किया जाता है। सुजैन सोशल मीडिया पर अर्सलान के साथ तस्वीरें शेयर कर अक्सर प्यार लुटाती दिखती हैं। अब सुजैन ने अर्सलान के जन्मदिन के मौके पर उन्हें खास अंदाज में विश किया है। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्सलान के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो कि उनके साथ बिताए यादगार पलों की फोटो से बनाया गया है।

इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही सुजैन ने लिखा, “जिंदगी से अगर मैं कुछ भी चाहती हूं तो वो सिर्फ तुम हो। जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान। तुमने मुझे इस प्लैनेट पर सबसे खुश औरत बना दिया। मैं हर दिन यही दुआ करती हूं और जानती हूं कि अब से तुम्हारी जिंदगी के सबसे अच्छे दिन शुरू हों और ये अनंतकाल से भी ज्यादा चले। मैं तुम्हें पागलों की तरह प्यार करती हूं और उससे भी ज्यादा।” सुजैन की इसी पोस्ट पर ऋतिक का कमेंट भी नजर आया।

उन्होंने भी अर्सलान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड।” बता दें सुजैन और ऋतिक तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। वे नए रिलेशनशिप में जा चुके हैं। ऋतिक भी एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। हालांकि ऋतिक व सुजैन अपने दोनों बेटों की परवरिश में कोई कमी नहीं रखते हैं। उन्हें कई दफा बच्चों के साथ वेकेशन मनाते हुए देखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री