न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस एक्टर की 16 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या, कोटा में हो रहीं सुसाइड पर कृतिका कामरा ने कही यह बात

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखभरी खबर सामने आ रही है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विजय एंटनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Sep 2023 6:33:58

इस एक्टर की 16 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या, कोटा में हो रहीं सुसाइड पर कृतिका कामरा ने कही यह बात

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखभरी खबर सामने आ रही है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विजय एंटनी की बेटी मीरा ने आत्महत्या कर ली है। वह महज 16 साल की थीं। बताया जा रहा है कि मीरा ने रात करीब 3 बजे के आस-पास सुसाइड किया। इस घटना के बाद विजय का पूरा परिवार सदमे में है। खबरों के अनुसार मीरा तनाव में थी और उसी का इलाज भी ले रही थीं।

विजय के परिवार की ओर से अभी तक कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। मीरा किसी मानसिक तनाव का शिकार थीं जिसके चलते ही शायद उसने ऐसा गलत कदम उठाया। मीरा का शव उसके कमरे में लटका मिला। जब विजय उसके कमरे में गए, तो उन्होंने मीरा को बेसुध अवस्था में देखा। चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में मीरा को मृत घोषित कर दिया गया।

विजय प्रभु ने मीरा के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, “इस शॉकिंग न्यूज के साथ सुबह हुई। विजय एंटनी और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। रेस्ट इन पीस मीरा।” आपको बता दें कि 48 वर्षीय विजय एंटनी ने साल 2006 में फातिमा के साथ शादी की थी। उनके अब एक ही बेटी लारा बची हैं। एंटनी ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने तमिल फिल्मों के लिए कई लोकप्रिय गाने भी लिखे हैं।

vijay antony,vijay antony daughter,vijay antony daughter suicide,kritika kamra,kota,bambai meri jaan webseries

कोटा में NEET की तैयारी करने के लिए गई थीं कृतिका

एक्ट्रेस कृतिका कामरा इन दिनों ‘बंबई मेरी जान’ वेब सीरीज में गैंगस्टर के रोल से सुर्खियां बटोर रही हैं। कृतिका पढ़ाई में काफी प्रतिभावान रही हैं। कृतिका ने 12वीं में लगभग 96 परसेंटाइल स्कोर किया था। इसके बाद वह मेडिकल (NEET) की तैयारी के लिए देश की टॉप क्लास एजुकेशन सिटी में से एक कोटा (राजस्थान) गई थीं। कृतिका ने आज तक डॉट इन से बातचीत में वहां के प्रेशर पर बात की। कोटा में इस साल अब तक विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 27 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या कर ली है।

कृतिका ने कहा कि कोटा में मेरा एक्स्पीरियंस बहुत कम समय का रहा। वहां एक-डेढ़ महीने के बाद मुझे लगा कि कुछ और करना है। उस दौरान यह अहसास हुआ कि बहुत अकेलापन है। वहां देशभर के अलग-अलग शहरों से बच्चे आते हैं। पहले तो उनका एंट्रेंस एग्जाम होता है, वो जबरदस्त टफ होता है। स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई के अलावा बाकी एक्टिविटीज भी होती है...कम्यूनिटी होती है...एक लाइफ होती है...लेकिन कोटा में लाइफ नहीं है।

आप बस वहां लगातार एग्जाम ही एग्जाम दिए जा रहे हैं, इतना प्रेशर, इतना कंपीटिशन.. वो दुनिया आप पर दबाव बनाए जा रही है। आप उस दुनिया में ही उलझकर रह गए। परिवार से दूर, दोस्तों से दूर.. आपके पास वक्त नहीं होता। कोचिंग सेंटर पर जाकर आप आइसोलेट हो जाते हैं। पैरेंट्स बच्चों को मोटिवेट जरूर करें, लेकिन दबाव न बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका