न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दर्शकों को बहुत जल्द देखने को मिलेगा Squid Game Season 3, खिलाड़ी नंबर 456 ने किया कंफर्म

squid Game 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। बता दें कि सीजन 2 के लिए दर्शकों को 3 साल तक इंतजार करना पड़ा था। इसी बीच खिलाड़ी नंबर 456 ने कंफर्म कर दिया है कि दर्शकों को सीजन 3 के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Dec 2024 6:25:05

दर्शकों को बहुत जल्द देखने को मिलेगा Squid Game Season 3, खिलाड़ी नंबर 456 ने किया कंफर्म

दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' 3 साल बाद अपने दूसरे सीजन के साथ लौटी है। दर्शक इस समय 'स्क्विड गेम 2' का लुत्फ उठा रहे हैं और खिलाड़ी नंबर 456 यानी एक्टर ली जंग-जे ने तीसरे सीजन की भी पुष्टि कर दी है। अच्छी खबर यह है कि दर्शकों को इसका तीसरा पार्ट देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्क्विड गेम एक्टर ली जंग-जे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पुष्टि की कि इस शो का तीसरा सीजन साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

आपको बता दें कि 'स्क्विड गेम सीजन 2' के क्रेडिट में सीजन 3 की झलक भी दिखाई गई है। इसके अलावा सीजन 2 का अंत अभी अधूरा है। इसमें दिखाया गया है कि सामने वाले ने प्लेयर नंबर 456 को पकड़ लिया है और उसकी सारी योजनाएँ बर्बाद कर दी हैं। प्लेयर नंबर 456 उस आदमी तक पहुँचना चाहता है जिसने इस गेम को बनाया है। अब तीसरे सीजन में इसी को फॉलो किया जाएगा।

स्क्विड गेम के दूसरे सीजन की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि खिलाड़ी नंबर 456 अब उस व्यक्ति तक पहुंचना चाहता है जिसने इस गेम को बनाया है। वह पिछले 2 सालों से इस जद्दोजहद में लगा हुआ है। वह उस व्यक्ति से भी टकराता है जो पिछली बार अपने भाई को ढूंढते हुए उस जगह पहुंचा था जहां यह खूनी खेल हुआ था। खिलाड़ी नंबर 456 उसकी मदद से गेम खेलने के लिए वापस जाता है, लेकिन वहां जाकर उसे पता चलता है कि उसके दांतों में छिपा लोकेशन ट्रैकर पहले ही निकाला जा चुका है। वह फंस जाता है।

वह दूसरे खिलाड़ियों की मदद करने की चाहत में गेम खेलने को मजबूर है, लेकिन पैसों के लालच में कोई उसकी बात नहीं सुनता। यहां खिलाड़ी नंबर 001 भी है, जो फ्रंटमैन है। वह सीधा-सादा बनकर खिलाड़ी नंबर 456 की टीम में शामिल हो जाता है। जब खिलाड़ी नंबर 456 अपनी टीम के साथ गेम प्लेयर्स पर हमला करता है तो वही फ्रंटमैन उसे पकड़ लेता है और उसके दोस्त को भी मार देता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे सीजन में खिलाड़ी नंबर 456 का क्या होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ