न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

REET Exam 2024: अब तक करीब 5 लाख आवेदन प्राप्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और नए बदलाव; 27 फरवरी को होगी परीक्षा

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। शनिवार सुबह तक करीब 5 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 9:35:05

REET Exam 2024: अब तक करीब 5 लाख आवेदन प्राप्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और नए बदलाव; 27 फरवरी को होगी परीक्षा

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। शनिवार सुबह तक करीब 5 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित है, जबकि परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को होगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार, रीट 2024 में दो लेवल की परीक्षा आयोजित की जाएगी। आंकड़ों के अनुसार, प्रथम लेवल के लिए 1,23,952 आवेदन और द्वितीय लेवल के लिए 3,12,730 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, दोनों लेवल के लिए 37,010 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। बोर्ड को उम्मीद है कि अगले 10 दिनों में 5 से 7 लाख नए आवेदन और प्राप्त हो सकते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर

रीट परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं से बचने के लिए आधुनिक तकनीकों और सख्त नियमों को लागू किया जा रहा है।

1. जीपीएस लैस वाहन:
परीक्षा सामग्री ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। इससे उनकी लोकेशन, रूट, और स्थिति की सटीक जानकारी रखी जा सकेगी। यदि वाहन खराब हो जाए या गायब हो, तो तुरंत अलर्ट मिल सकेगा।

2. एफिडेविड जरूरी:
परीक्षा सेंटर पर नियुक्त कार्मिकों को एफिडेविड देना होगा, जिसमें यह उल्लेख होगा कि परीक्षा में उनका कोई परिचित शामिल नहीं है। इससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

3. ब्लैकलिस्टेड कर्मियों पर रोक: पूर्व में पेपर लीक या अन्य अनैतिक गतिविधियों में शामिल कर्मियों को परीक्षा से दूर रखा जाएगा। ऐसे कर्मियों की नियुक्ति पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।

4. वीडियोग्राफी और सीसीटीवी निगरानी: परीक्षा के दौरान प्रत्येक सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी होगी, जिसे बाद में संदिग्ध मामलों की जांच के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

5. सरकारी संस्थानों को ही सेंटर:
इस बार केवल सरकारी शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। निजी संस्थानों का उपयोग नहीं किया जाएगा ताकि गड़बड़ी की संभावना को खत्म किया जा सके।

6. ट्रेजरी में डबल लॉक सुरक्षा:
परीक्षा के पेपर को सरकारी ट्रेजरी में डबल लॉक में रखा जाएगा। जहां ट्रेजरी नहीं होगी, वहां अस्थायी ट्रेजरी बनाई जाएगी।

बोर्ड ने मांगी परीक्षा सेंटरों की सूची

रीट परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा सेंटरों की सूची सभी जिला कलेक्टर और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों से 5 जनवरी तक मांगी गई है। इस सूची के आधार पर परीक्षा केंद्रों की संख्या तय की जाएगी। परीक्षा 41 जिलों में आयोजित होगी। यदि आवश्यकता हुई, तो बड़े उपखंड स्तरों पर भी सेंटर बनाए जा सकते हैं।

रीट 2024 के नए बदलाव:

आवेदन फॉर्म को पांच भागों में विभाजित किया गया है ताकि उम्मीदवार आंशिक रूप से फॉर्म भर सकें।
ओएमआर शीट में चार की जगह अब पांच विकल्प दिए जाएंगे।
बीएड और डीएलएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थी भी इस बार परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि के बाद परीक्षा तक केवल 43 दिन का समय होगा।
पहली बार 41 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जबकि पहले यह संख्या केवल 33 थी।

रीट 2024: आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध रीट 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण के बाद, अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
- भविष्य की आवश्यकता के लिए इसका प्रिंटआउट (हार्ड कॉपी) सुरक्षित रखें।

आवेदन शुल्क:

लेवल 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹550/- का भुगतान करना होगा।
लेवल 2 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹550/- का भुगतान करना होगा।
लेवल 1 और 2 दोनों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹750/- का भुगतान करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित विवरण देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल