न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘Kantara: A Legend – Chapter 1’ की हिंदी डबिंग पर दर्शकों की शिकायतें: बैकग्राउंड म्यूज़िक ने डायलॉग्स को दबाया, सबटाइटल का फॉन्ट भी बेहद छोटा

जयपुर के एक मल्टीप्लेक्स प्रबंधक ने बताया कि फिल्म के शुरुआती दृश्यों और कुछ अन्य हिस्सों में बैकग्राउंड म्यूज़िक इतना तेज था कि संवाद पूरी तरह दब गए। दर्शक यह समझ ही नहीं पाए कि किरदार क्या बोल रहे हैं। हालांकि यह समस्या पूरे फिल्म में नहीं है, लेकिन जिन दृश्यों में है, वहां यह काफी परेशान करने वाली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 9:09:21

‘Kantara: A Legend – Chapter 1’ की हिंदी डबिंग पर दर्शकों की शिकायतें: बैकग्राउंड म्यूज़िक ने डायलॉग्स को दबाया, सबटाइटल का फॉन्ट भी बेहद छोटा

‘कांतारा: अ लीजेंड – चैप्टर 1’ की हिंदी डबिंग को भले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत मिली हो और फिल्म ने अपने चार दिवसीय ओपनिंग वीकेंड में ₹75 करोड़ की कमाई कर ली हो, लेकिन दर्शकों की तरफ से कुछ अहम शिकायतें भी सामने आई हैं। खासतौर पर फिल्म की साउंड मिक्सिंग और सबटाइटल की क्वालिटी को लेकर।

जयपुर के एक मल्टीप्लेक्स प्रबंधक ने बताया कि फिल्म के शुरुआती दृश्यों और कुछ अन्य हिस्सों में बैकग्राउंड म्यूज़िक इतना तेज था कि संवाद पूरी तरह दब गए। दर्शक यह समझ ही नहीं पाए कि किरदार क्या बोल रहे हैं। हालांकि यह समस्या पूरे फिल्म में नहीं है, लेकिन जिन दृश्यों में है, वहां यह काफी परेशान करने वाली है।

एक अन्य सिनेमाघर प्रबंधक ने कहा, “दर्शक अकसर मान लेते हैं कि थियेटर का साउंड सिस्टम खराब है, जबकि असल में यह फिल्म की डबिंग या मिक्सिंग का मसला होता है। मेकर्स को इस तरह की तकनीकी गलतियों से बचना चाहिए।”

यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। कई यूजर्स ने एक्स पर फिल्म की हिंदी डबिंग में तकनीकी खामियों की ओर इशारा किया है। एक यूजर ने लिखा, “डायलॉग्स सुनाई नहीं दे रहे क्योंकि बैकग्राउंड स्कोर बहुत तेज़ है और सबटाइटल्स न के बराबर छोटे हैं।”

एक दर्शक जिन्होंने रिलीज़ के दिन सुबह 9 बजे का शो देखा, ने बताया, “मैंने फिल्म को बड़े पर्दे पर देखा लेकिन फिर भी सबटाइटल पढ़ना मुश्किल हो गया। फॉन्ट इतना छोटा था कि आंखों पर जोर देना पड़ रहा था। या तो सभी डायलॉग्स हिंदी में डब करें या फिर सबटाइटल का फॉन्ट बड़ा करें।”

पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी शिकायतें

यह पहली बार नहीं है जब होम्बले फिल्म्स को इस तरह की शिकायतों का सामना करना पड़ा हो। 2022 में रिलीज़ हुई उनकी सुपरहिट फिल्म KGF – चैप्टर 2 के दौरान भी दर्शकों ने साउंड को अत्यधिक तेज़ बताकर शिकायतें की थीं। बाद में मेकर्स ने अपडेटेड प्रिंट्स भेजकर वॉल्यूम कम कराया था।

2024 में आई फिल्म कंगुवा के दौरान भी साउंड को लेकर सवाल उठे थे। उस वक्त निर्माता के ई. ज्ञानवेल राजा ने खुद मीडिया को बताया था कि उन्होंने थियेटर मालिकों से साउंड को दो प्वाइंट कम करने को कहा, क्योंकि दर्शकों को दिक्कत हो रही थी।

मल्टीप्लेक्स मालिकों को उम्मीद है कि ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के निर्माता भी दर्शकों की फीडबैक को गंभीरता से लेंगे और तकनीकी खामियों को दूर करेंगे। कई बार ऐसे मामलों में मेकर्स नई फाइल भेजकर सुधार करते हैं।

फिलहाल, फिल्म की कहानी और एक्टिंग को लेकर दर्शक खुश हैं, लेकिन अगर टेक्निकल पहलुओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह अनुभव को प्रभावित कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत