न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विद्युत जामवाल-नंदिता महतानी और ब्रिटनी स्पीयर्स-सैम असगरी की हुई सगाई, ‘टप्पू’ ने ट्रोलर्स को दी नसीहत

एक्टर विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी ने सगाई कर ली है। विद्युत ने सोमवार को नंदिता के साथ इंस्टाग्राम पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 5:04:28

विद्युत जामवाल-नंदिता महतानी और ब्रिटनी स्पीयर्स-सैम असगरी की हुई सगाई, ‘टप्पू’ ने ट्रोलर्स को दी नसीहत

एक्टर विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी ने सगाई कर ली है। विद्युत ने सोमवार को नंदिता के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर सगाई की खबर पर मोहर लगा दी। पहली फोटो में वे एक दीवार पर चढ़ते हुए, हार्नेस से बंधे हुए और एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में नंदिता और विद्युत ताजमहल के सामने एक-दूजे का हाथ थामे हुए हैं।

तस्वीरों को शेयर करते हुए विद्युत ने कैप्शन में लिखा, 'क्या यह कमांडो तरीके से हुआ, 01/09/21. नंदिता ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि उसे अब और लटकाए नहीं रख सकी... कहा हां!! 1-9-21. उन्होंने एक तीसरी फोटो भी शेयर की है, जिसमें ये कपल एक पूल के बगल में पोज देते हुए दिख रहे हैं। विद्युत-नंदिता 1 सितंबर को आगरा में थे, तभी उनकी कुछ फोटो सामने आई थी, जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों की एनगेजमेंट हो गई है। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने तो कपल को बधाई देते हुए एक फोटो रीपोस्ट की थी।

ब्रिटनी से 12 साल छोटे हैं सैम

अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम असगरी के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को यह खुशखबरी दी। वीडियो में वे अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनके मंगेतर सैम असगरी ने भी सोशल मीडिया पर सगाई की घोषणा की है। वीडियो में वे किस करते हुए भी दिखे। ब्रिटनी और सैम की लव लाइफ की बात करें तो 2016 में म्यूजिक वीडियो स्लम्बर पार्टी के सेट पर उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद उनमें प्यार हो गया। ब्रिटनी 39 तो सैम 27 साल के हैं। इससे पहले ब्रिटनी ने 2004 में जेसन एलेक्जेंडर से शादी की थी, जो जल्द ही टूट गई। फिर उन्होंने डांसर केविन फेडरलाइन संग शादी की, जो 2007 में टूट गई।

‘बबीता जी’ के साथ अफेयर की खबरों पर भड़के ‘टप्पू’

पिछले कुछ दिनों से सब टीवी के लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता और टप्पू के रोल में दिख रहे राज अनादकत के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। एक दिन पहले मुनमुन ने इससे आहत होकर ट्रोलर्स और मीडिया को फटकार लगाई थी। अब राज ने भी चुप्पी तोड़ी है। राज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। राज ने लिखा कि जो भी लोग लगातार मेरे बारे में अनाप-शनाप लिख रहे हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि कम से कम एक बार उस नतीजे के बारे में भी सोच लें जो मेरी अनुमति के बिना आप लोगों की मनगढ़ंत खबरों के चलते हो सकते हैं। उन सभी क्रिएटिव लोगों से मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि अपनी क्रिएटिविटी किसी और जगह इस्तेमाल करें, जो कि आपके लिए मददगार होगी। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर