न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विद्या बालन ने इसलिए नहीं किया था ‘भूल भुलैया 2’ में काम, ‘सिंघम अगेन’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

एक्ट्रेस विद्या बालन को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। उन्हें अब तक कई तरह के किरदार निभाने के मौके मिले हैं। विद्या ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Oct 2024 12:15:40

2 News : विद्या बालन ने इसलिए नहीं किया था ‘भूल भुलैया 2’ में काम, ‘सिंघम अगेन’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

एक्ट्रेस विद्या बालन को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। उन्हें अब तक कई तरह के किरदार निभाने के मौके मिले हैं। विद्या ने हर तरह के रोल में खुद को साबित किया है। इन दिनों विद्या अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विद्या ने साल 2007 में फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘भूल भुलैया’ में भी काम किया था। उसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था।

इसके बावजूद विद्या ‘भूल भुलैया 2’ में नजर नहीं आईं, जिससे हर कोई हैरान रह गया था। अब विद्या ने खुलासा किया कि उन्हें ‘भूल भुलैया 2’ ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। हाल ही ‘भूल भुलैया 3’ में ‘अमी जे तोमार 3.0’ गाने की लॉन्च इवेंट में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बताया कि हमने विद्या को ‘भूल भुलैया 2’ के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने मना कर कर दिया था। इसके बाद वहां मौजूद विद्या बोलती हैं, “मैं दूसरे पार्ट में काम करना चाहती थी, लेकिन मैं ‘भूल भुलैया’ की वजह से डरी हुई थी।

मैंने कहा कि गड़बड़ कर दिया, तो सब पानी फिर जाएगा। मैंने अनीस भाई को भी बताया था कि मैं रिस्क नहीं लेना चाहती हूं लेकिन जब वे मेरे पास ‘भूल भुलैया 3’ का ऑफर लेकर आए, तो मुझे स्क्रिप्ट बहुत अच्छी लगी। बता दें कि कार्तिक आर्यन व तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘भूल भूलैया 3’ में विद्या ‘मंजुलिका’ के किरदार में नजर आएंगी। इसमें माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और विजय राज भी हैं। बता दें कि ‘भूल भुलैया 2’ में तब्बू ने ‘मंजुलिका’ का रोल निभाया था।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ‘सिंघम अगेन’ का गाना

अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। इससे पहले अब इसका टाइटल ट्रैक ‘विनाशम करोहम’ रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर और गाना ‘जय बजरंगबली’ लोगों ने खूब पसंद किया था। उस गाने में रामायण के कॉन्सेप्ट को दिखाया गया था। हमने अजय को राम और रणवीर को हनुमान के रूप में देखा।

अब अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइटल ट्रैक का वीडियो साझा किया है। गाने में अजय पुलिस की वर्दी पहने हुए दिख रहे हैं। अन्य कलाकार टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, करीना कपूर और रणवीर सिंह के किरदारों की भी झलक देखने को मिली। वीडियो शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, “भयंकर रोंगटे खड़े हो जाने की गारंटी।” उल्लेखनीय है कि रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी ‘सिंघम अगेन’ में अजय ‘सिंघम’ के रोल में नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर ‘भूल भुलैया 3’ से होगी। ‘सिंघम अगेन’, ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री