न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना दवा सिरदर्द गायब! विद्या बालन ने शेयर किया अपना स्पिरिचुअल हीलिंग एक्सपीरियंस

विद्या बालन ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वो बिना दवा के सिर्फ चार शब्द बोलकर सिरदर्द ठीक कर लेती हैं। 14 साल पहले मां ने उन्हें एक हीलर से मिलवाया था, जिसने उनकी ज़िंदगी को मानसिक और आत्मिक रूप से बदल दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 8:46:28

बिना दवा सिरदर्द गायब! विद्या बालन ने शेयर किया अपना स्पिरिचुअल हीलिंग एक्सपीरियंस

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस विद्या बालन सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए नहीं, बल्कि अपने सशक्त विचारों और आत्मिक सफर के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी ज़िंदगी का ऐसा राज खोला, जिसे जानकर आप चौंक भी सकते हैं और प्रेरित भी हो सकते हैं। विद्या ने बताया कि उन्हें जब कभी सिरदर्द होता है, तो वे दवा नहीं बल्कि चार शब्द बोलकर उसे ठीक कर लेती हैं – “यू कैन लीव नाऊ” (अब तुम जा सकते हो)।

मां ने मिलवाया था जिंदगी बदलने वाली हीलर से

विद्या बालन Something Bigger Show with Rodrigo Canelas में अपनी मेंटल और स्पिरिचुअल जर्नी के बारे में बात कर रही थीं। उन्होंने बताया कि, “14 साल पहले जब मैं एक मुश्किल दौर से गुजर रही थी, तब मेरी मां ने मुझे एक हीलर से मिलवाया। वो मेरी ज़िंदगी का सबसे अनमोल तोहफा बन गईं।” विद्या ने हीलिंग को थेरेपी जैसा ही बताया और कहा कि चाहे वह दुनिया में कहीं भी हों, वे अपनी हीलर से बात करना कभी नहीं छोड़तीं।

सिरदर्द को दवा नहीं, शब्दों से करती हैं दूर

विद्या ने बड़े सहज अंदाज़ में बताया, “मेरी हीलर ने मुझे कुछ ऐसे टूल्स दिए, जिनकी मदद से मैं खुद को हील करती हूं। सिरदर्द की बात करें तो मैं बस कुछ बार कहती हूं – ‘यू कैन लीव नाऊ’। यकीन मानिए, कुछ देर में सिरदर्द चला जाता है।”

क्या है अलकेमी और कैसे करती हैं उनकी हीलर इलाज

विद्या ने बताया कि उनकी हीलर अलकेमी (Alchemy) करती हैं। उन्होंने इसे प्रोटोसाइंस का रहस्यमयी फॉर्म बताया जो चीजों को सोने में बदलने जैसी क्षमता रखता है, उम्र बढ़ा सकता है और बीमारियों का सार्वभौमिक इलाज खोजने की ताकत रखता है।

फोन पर करवाई थी इमोशनल हीलिंग

विद्या ने ये भी बताया कि हीलिंग केवल आमने-सामने नहीं होती। उन्होंने EFT (Emotional Freedom Technique) का अनुभव शेयर किया, जो उन्होंने फोन पर कराया था। इस प्रक्रिया में व्यक्ति अपने अंदर झांकता है, खुद को समझता है और खुद से जुड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी