न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विद्या ने कहा, इंटीमेट सीन के लिए बिना ब्रश किए आया था एक्टर, शिफ्ट ड्यूटी पर दी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस विद्या बालन (46) ने अपना सफर टीवी की दुनिया से शुरू किया था। वह सबसे पहले दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 11:35:27

2 News : विद्या ने कहा, इंटीमेट सीन के लिए बिना ब्रश किए आया था एक्टर, शिफ्ट ड्यूटी पर दी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस विद्या बालन (46) ने अपना सफर टीवी की दुनिया से शुरू किया था। वह सबसे पहले दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर के कॉमेडी शो ‘हम पांच’ में दिखी थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम कर खूब नाम कमाया। विद्या को बॉलीवुड में दो दशक हो चुके हैं। उन्होंने फिल्म ‘परिणीता’ से डेब्यू किया था, जिसमें संजय दत्त और सैफ अली खान भी थे। वह ‘भूल भुलैया’, ‘कहानी’, ‘हमारी अधूरी कहानी’, ‘दो और दो प्यार’, ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘इश्किया’, ‘किस्मत कनेक्शन’ सहित कई चर्चित और हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चलाने में सफल रहीं।

विद्या ने ‘द डर्टी पिक्चर’ में बोल्ड रोल से ध्यान खींचा था। हाल ही में विद्या ने इंटीमेट सीन को लेकर बात की है। विद्या ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि इंटीमेट सीन के दौरान एक्टर चाइनीज खाकर आया था और उसने ब्रश भी नहीं किया था और मेरा उसके साथ इंटीमेट सीन था। मैंने अपने दिमाग में कहा कि क्या तुम्हारा पार्टनर नहीं है? मैंने उन्हें मिंट नहीं दिए। मैं बहुत नई थी। मैं बहुत डरी हुई थी।

विद्या ने कहा कि मैं एक्टर के तौर पर इंसिक्योर नहीं हूं। मैं हमेशा आशावादी रहती हूं। मुझे लगता है कि मैं बेशर्म आशावादी हूं। मुझे खुद पर बहुत विश्वास है। मैंने पूरी क्षमता के साथ काम किया। मुझे ऐसे भी कई लोग मिले जिन्होंने मुझसे कहा कि खुद पर काम करो। मुझे खुद का वजन कम करना चाहिए, लेकिन मैंने खुद पर विश्वास रखा और कहा कि मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं है। मुझे लगता है कि ये मेरा अच्छा एटिट्यूड है क्योंकि इसने मुझे मदद की।

vidya balan,actress vidya balan,vidya intimate scene,the dirty picture,deepika padukone,shift duty,vidya deepika,hum paanch

‘इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए फ्लेक्सिबल घंटे की शिफ्ट होनी चाहिए’

कुछ समय पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' छोड़नी पड़ गई थी। दीपिका ने 8 घंटे की फ्लेक्सिबल शिफ्ट सहित कुछ शर्तें रखी थीं। अब विद्या ने शिफ्ट ड्यूटी के मुद्दे पर रिएक्शन दी है। इंटरव्यू के दौरान विद्या ने इस सवाल के जवाब में कहा कि यह बात मांओं के काम को लेकर है कि उन्हें फ्लेक्सिबल घंटे मिलने चाहिए या नहीं। मुझे लगता है कि इसमें कोई बुराई नहीं है और यह बात काफी हद तक ठीक भी है। हर इंडस्ट्री को ये प्रेक्टिस अपनानी चाहिए। ताकि जो नई-नई मां बनी हैं उनको शुरुआती सालों में अपने बच्चों के साथ समय मिले।

इसलिए मुझे लग रहा है कि इसकी जरुरत है। इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए फ्लेक्सिबल घंटे की शिफ्ट होनी चाहिए। मैं जिस तरह की मूवी करती हूं उसमें 8 घंटे तक शूटिंग करना काफी नहीं है। मैं मां नहीं हूं, इसलिए मेरे पास 12 घंटे तक काम करने का समय है। बता दें विद्या की शादी साल 2012 में प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ हुई थी। उनके अभी तक कोई बच्चा नहीं है। आदित्य रॉय कपूर, विद्या के देवर हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या की पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 3' थी, जो सुपरहिट रही थी। इसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी