Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विद्या ने को-एक्ट्रेस तृप्ति को किया ignore, वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस ने खरीदी 2 करोड़ की कार

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन स्टारर कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Oct 2024 8:40:26

2 News : विद्या ने को-एक्ट्रेस तृप्ति को किया ignore, वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस ने खरीदी 2 करोड़ की कार

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन स्टारर कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आता है। यह मूवी दिवाली पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच फिल्म की दोनों लीड एक्ट्रेस तृप्ति व विद्या का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी दोस्ती में खटास दिख रही है। इसमें विद्या, तृप्ति को इग्नोर करती नजर आईं, जो फैंस को खटक रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल ही में फिल्म के प्रमोशन इवेंट में विद्या और तृप्ति दोनों पहुंचीं। इस दौरान तृप्ति निर्माता भूषण कुमार के साथ खड़ी हुई थीं और उनसे बात कर रही थीं। तभी वहां पर विद्या उनके पास पहुंचीं। ऐसे में तृप्ति उन्हें देखते ही उनकी तरफ आगे बढ़ीं, लेकिन विद्या ने उन्हें कोई भाव नहीं दिया और भूषण से हाथ मिलाया। इसके बाद वो वहां खड़े बाकी लोगों के साथ हाथ मिलाने लगीं, लेकिन उन्होंने एक बार भी तृप्ति की तरफ मुड़कर भी नहीं देखा।

विद्या के इस व्यवहार से तृप्ति हैरान रह गईं। तृप्ति के चेहरे के भाव से साफ नजर आ रहा है कि कि उन्हें ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया यूजर्स विद्या को दुर्व्यवहार के चलते ट्रॉल कर रहे हैं। हाल ही विद्या और कार्तिक फिल्म के प्रमोशन के लिए KBC 16 के मंच पर नजर आए थे। तब भी लोग सोच में पड़ गए कि पिछले साल ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट फिल्म से ‘नेशनल क्रश’ का टैग हासिल करने वालीं तृप्ति उनके साथ क्यों नहीं थीं।

नुसरत भरुचा के लग्जरी कार कलेक्शन में शुमार हुई रेंज रोवर स्पोर्ट

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने हाल ही में खुद को उपहार में नई चमचमाती गाड़ी दी है। उन्होंने काले रंग की रेंज रोवर स्पोर्ट कार खरीदी है। इसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि नुसरत ने इसके लिए 2 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इसमें नुसरत को इस लग्जरी कार की पूजा करते हुए देखा जा सकता है।

इसके बाद नुसरत इसी गाड़ी में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। एक अन्य वीडियो में नुसरत को मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को पैसे देते हुए देखा जा सकता है और वे लोग उन्हें दुआएं देते हुए नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस रेड सूट में नजर आईं और गले में येलो कलर का दुपट्टा पहने दिखीं। नुसरत के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास महिंद्रा थार, बीएमडब्ल्य एक्स3 और बीएमडब्ल्यू आईएक्स जैसी लग्जरी कारें भी हैं।

कुछ दिन पहले नुसरत को थार से ऑफ-रोडिंग करते हुए स्पॉट किया गया था। नुसरत का वर्कफ्रंट देखें तो उनकी पिछली फिल्म 'अकेली' थी। हालांकि फिल्म नहीं चली, लेकिन नुसरत को उनकी एक्टिंग के लिए हर तरफ से वाहवाही मिली। अब नुसरत की अगली फिल्म 'छोरी 2' है। यह साल 2021 में आई फिल्म 'छोरी' का सीक्वल है। फिल्म की शूटिंग चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका