न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : माधुरी के साथ नाच रही विद्या स्टेज पर गिरीं और फिर...देखें, इन्होंने की दोनों एक्ट्रेस की तारीफ

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म के पोस्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Oct 2024 11:55:03

2 News : माधुरी के साथ नाच रही विद्या स्टेज पर गिरीं और फिर...देखें, इन्होंने की दोनों एक्ट्रेस की तारीफ

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म के पोस्टर, टीजर, ट्रेलर और गाने सामने आ चुके हैं। फैंस ने इन सभी पर जमकर प्यार लुटाया और वे अब मूवी देखने को बेकरार हैं। वैसे उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। साल 2007 में आई ‘भूल भुलैया’ मूवी से विद्या का पेटेंट सॉन्ग 'आमी जे तोमार' को नए वर्जन के साथ 'भूल भुलैया 3' में भी रखा गया है, जो शुक्रवार (25 अक्टूबर) को रिलीज हुआ।

गाने के प्रीमियर के दौरान विद्या और फिल्म में खास भूमिका निभा रहीं दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने स्टेज पर लाइव परफॉर्म किया। उनके बीच एक फेस ऑफ दिखता है। गाना पुराने वर्जन की तरह ही बनाया गया है जिसे गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। स्टेज पर माधुरी के साथ डांस करते हुए विद्या का पैर अचानक मुड़ गया और वह लड़खड़ाकर स्टेज पर गिर गईं। हालांकि उन्होंने खुद को तुरंत संभाल लिया और बिना घबराए स्टेप्स करते हुए माधुरी के साथ ताल से ताल मिलाई।

ऑडियंस ने भी विद्या की हौसला अफजाई की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग विद्या की तारीफ कर रहे हैं। जहां माधुरी ग्रीन-पिंक रंग के लहंगे में दिखीं, वहीं विद्या ने ट्रेडिशनल ब्लैक रंग की साड़ी पहनी थीं। दोनों का डांस देख ऑडियंस भी उन्हें चीयर कर रही थी। इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है। ये गाना प्रीतम के ‘मेरे ढोलना सुन’ गाने का रिप्राइज्ड वर्जन है। फिल्म में विद्या ने ‘मंजुलिका’ के रूप में वापसी की है।

‘भूल भुलैया 3’ के डायरेक्टर ने बताया माधुरी-विद्या के डांस का जादू

‘भूल भुलैया 3’ के डायरेक्टर अनीस बज्मी हैं। उन्होंने सॉन्ग लॉन्च के दौरान फिल्म की शूटिंग के समय हुए अनुभव को याद करते हुए बताया कि माधुरी दीक्षित और विद्या बालन का डांस देखने के लिए क्रू मेंबर्स में होड़ मची रहती थी। जब यह डांस सीक्वेंस शूट किया जा रहा था, तो कट बोलना भी बड़ा कठिन था, क्योंकि जब दोनों एक्ट्रेस डांस शुरू करती थी तो उनके डांस का जादू देखने में सभी लीन हो जाया करते थे और सीन पूरा होने के बाद भी कट बोलने का मन नहीं करता था।

इस गाने की शूटिंग करीब 5 दिन तक सेट पर चलती रही और उस दौरान यही माहौल था। क्रू मेंबर्स अपना काम भूल रहे थे। विद्या और माधुरी का डांस देखने के लिए लोग टकटकी लगा कर बैठ जाते थे। भव्य सेट और इस तरह का मौका देने के लिए अनीस ने प्रोड्यूसर भूषण कुमार को धन्यवाद कहा। उल्लेखनीय है कि माधुरी एक बहुत अच्छी डांसर हैं। उन्होंने 90 के दशक में आई कई फिल्मों के गाने में इसे साबित किया। ‘बेटा’ फिल्म के गाने के बाद तो उनका नाम ही ‘धक धक गर्ल’ पड़ गया। हालांकि विद्या को अभी तक डांस के मौके कम ही मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री