न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमाई में ‘जिगरा’ को मात दे रही है ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, ‘वेट्टैयन’ ने पार किया यह खास आंकड़ा

इस शुक्रवार (11 अक्टूबर) को दो बड़ी फिल्में राजकुमार राव व तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और आलिया भट्ट व...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Oct 2024 12:37:43

कमाई में ‘जिगरा’ को मात दे रही है ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, ‘वेट्टैयन’ ने पार किया यह खास आंकड़ा

इस शुक्रवार (11 अक्टूबर) को दो बड़ी फिल्में राजकुमार राव व तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और आलिया भट्ट व वेदांग रैना की ‘जिगरा’ रिलीज हुई। दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर हुई टक्कर में अभी तक VVKWWV ने बाजी मारी है। आईए पहले इसी फिल्म का रिपोर्ट कार्ड देख लेते हैं। फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही है, जो काफी यूनीक है। राजकुमार व तृप्ति अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने में भी सफल रहे हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने रविवार (13 अक्टूबर) को तीसरे दिन 6.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

इसने पहले दिन 5.50 करोड़ और दूसरे दिन 6.9 करोड़ रुपए बटोरे थे। इस तरह इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 18.65 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर राज शांडिल्य हैं। यह टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। उल्लेखनीय है कि राजकुमार की पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ ने करीब 600 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी तरह तृप्ति की पिछले साल रिलीज हुई ‘एनिमल’ ने भी धमाल मचा दिया था। ऐसे में इन दोनों स्टार्स का जबरदस्त क्रेज है।

अब बात करते हैं वासन बाला के डायरेक्शन में बनी ‘जिगरा’ की। फिल्म ने पहले दिन 4.55 करोड़ और दूसरे दिन 6.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। फिल्म ने रविवार को 5.65 करोड़ रुपए झोली में डाले यानी दूसरे दिन की तुलना में इसमें गिरावट आई है। फिल्म की कुल कमाई 16.75 करोड़ रुपए हो गई है। इसे वैसा रिस्पोंस नहीं मिला, जैसी उम्मीद की जा रही थी। यह भाई-बहन के प्यार पर आधारित फिल्म है।

vicky vidya ka woh wala video,jigra,rajkummar rao,tripti dimri,alia bhatt,vedang raina,vettaiyan,rajinikanth,devara part 1,junior ntr,box office collection

10 अक्टूबर को रिलीज हुई थी रजनीकांत-अमिताभ की फिल्म ‘वेट्टैयन’

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘वेट्टैयन’ गुरुवार (10 अक्टूबर) को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 4 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के अनुसार ‘वेट्टैयन’ ने पहले दिन 31.7 करोड़, दूसरे दिन 24 करोड़, तीसरे दिन 26.75 करोड़ रुपए जमाए किए। चौथे दिन रविवार को इसकी कमाई 22.25 करोड़ रुपए रही।

थिएटर में 57.25 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट रही। इसका कुल कलेक्शन 104.8 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू चुकी है। जय भीम’ फेम टीजे ज्ञानवेल के डायरेक्श न में बनी ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत का स्वै ग तो है ही, साथ ही यह फिल्मब एनकाउंटर से होने वाली हत्याोओं और देश के एजुकेशन सिस्ट‍म पर भी चोट करती है। ‘वेट्टैयन’ में फहाद फासिल, राणा दग्गुेबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजियन, रितिका सिंह भी हैं।

बजट 300 करोड़ रुपए है। रजनीकांत एक पुलिस वाले के रोल में हैं। रजनीकांत की पिछले साल आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ ने अपने पहले वीकेंड पर 235.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरी ओर, 400 करोड़ के बजट में बनी 'देवरा : पार्ट 1' भी तीसरे वीकेंड में पूरा जोर लगा रही है। रविवार को 17वें दिन जूनियर एनटीआर की फिल्मर ने 5.25 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शेन 274.10 करोड़ रुपए है। वर्ल्डसवाइड इसने 399 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री