न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की कौशल ने इस अंदाज में दी मां को जन्मदिन की बधाई, ईशा देओल ने अपने बर्थडे पर शेयर की तस्वीरें

एक्टर विक्की कौशल अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। उनके खाते में कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनसे उनकी फिल्ममेकर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Nov 2024 12:49:09

2 News : विक्की कौशल ने इस अंदाज में दी मां को जन्मदिन की बधाई, ईशा देओल ने अपने बर्थडे पर शेयर की तस्वीरें

एक्टर विक्की कौशल अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। उनके खाते में कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनसे उनकी फिल्ममेकर्स के बीच जबरदस्त डिमांड है। विक्की काफी लोकप्रिय हैं। विक्की की पिछली फिल्म ‘बैड न्यूज’ थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल नहीं कर पाई, लेकिन लोगों को विक्की की एक्टिंग खूब पसंद आई। विक्की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। विक्की अपनी पत्नी कैटरीना कैफ, माता-पिता और भाई सनी कौशल के साथ क्लोज बोंडिंग शेयर करते हैं।

आज रविवार (3 नवंबर) को विक्की की मां वीना कौशल का जन्मदिन है। विक्की ने मां के साथ बचपन की थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। विक्की की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पहली फोटो में विक्की और सनी अपनी मां के साथ खड़े हैं। ये उनके बचपन की तस्वीर है। मां ने हरे कलर का सूट पहना है और बेज कलर का शॉल लिया हुआ है। दोनों भाई व्हाइट कलर के कुर्ते पायजामे में हैं और बेहद प्यारे लग रहे हैं। दूसरी फोटो में विक्की मां के साथ स्माइल पोज दे रहे हैं।

विक्की मां को पीछे से गले लगा रहे हैं। विक्की ने फोटो शेयर करते हुए पंजाबी में कैप्शन लिखा, “कूट बड़ी खड़ी तेरी, चप्पलां दी मेर हाए...हैप्पी बर्थडे मां।” विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पोस्ट को फिर से शेयर किया और लिखा, 'बर्थडे गर्ल...मां।' इसके बाद लाल दिल वाली इमोजी लगाई। विक्की के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी फिल्म ‘छावा’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं। इसके अलावा वे संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

ईशा देओल की मां हेमा मालिनी के साथ है काफी मजबूत बोंडिंग

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने शनिवार (2 नवंबर) को अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर ईशा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। फोटो में उनकी मां, ईशा के साथ पोज देती नजर आईं। ईशा ने कैप्शन में लिखा, “प्यार, प्यार और केवल प्यार।” ईशा का अपनी मां के साथ बहुत मजबूत बंधन है। वह अधिकतर समय मां के साथ नजर आती हैं। ईशा उनके साथ कई दफा फोटो शेयर करती हैं।

अक्टूबर में ईशा ने मां के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों को नीले रंग की ड्रेस में देखा जा सकता है। ईशा ने कैप्शन में लिखा था, “हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी मां। लव यू।” इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में ईशा मां के लिए प्रचार करती नजर आई थीं। हेमा ने भाजपा के टिकट पर एक बार फिर से मथुरा सीट जीती।

बता दें कि ईशा का इस साल फरवरी में बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी से तलाक हो गया था। वे शादी के 12 साल बाद अलग हो गए। ईशा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार 'हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में नजर आई थीं। ईशा की पहली फिल्म साल 2002 में आई 'कोई मेरे दिल से पूछे' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री