न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लाल बाग के राजा के दर्शन करने नंगे पैर पहुंचे विक्की, इस एक्टर ने खरीदी मर्सिडीज-बेंज GLS, कीमत...

इन दिनों पूरे देश पर गणेशजी की भक्ति का खुमार छाया हुआ है। बॉलीवुड के स्टार भी गणपति बप्पा को बहुत ज्यादा मानते हैं। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Sep 2024 8:15:18

2 News : लाल बाग के राजा के दर्शन करने नंगे पैर पहुंचे विक्की, इस एक्टर ने खरीदी मर्सिडीज-बेंज GLS, कीमत...

इन दिनों पूरे देश पर गणेशजी की भक्ति का खुमार छाया हुआ है। बॉलीवुड के स्टार भी गणपति बप्पा को बहुत ज्यादा मानते हैं। वे गणेशजी को पूरी श्रद्धा के साथ घर पर स्थापित करने के साथ धूमधाम से विसर्जन करते हैं। कई सितारे गणेशोत्सव के दौरान मंदिर जाकर भगवान को मनाते हैं। इसी कड़ी में आज गुरुवार (12 सितंबर) को अभिनेता विक्की कौशल बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वे गणपति की भक्ति में लीन नजर आए और उन्होंने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

विक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें भारी सुरक्षा के बीच मंदिर के अंदर प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। विक्की व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में जंच रहे थे। उनके चेहरे पर स्माइल भी थी। विक्की को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने लगे। एक्टर भी मुस्कुराते हुए फैंस को सेल्फी देते नजर आए। विक्की के अलावा ईशा देओल भी लाल बागचा पहुंची थीं। दोनों ने पंडाल में एक-दूसरे से मुलाकात की।

उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इससे पहले शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, सनी लियोनी समेत कई सितारे बप्पा के दर्शन कर चुके हैं। विक्की के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे पिछली बार फिल्म 'बैड न्यूज' में दिखे थे। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति़ डिमरी और एमी विर्क थे। अब वे 'छावा' में नजर आएंगे, जिसके डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर हैं। फिल्म में विक्की मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जयदीप अहलावत ने खरीदी लग्जरी कार, तस्वीरें और वीडियो वायरल

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘राजी’, ‘पाताल लोक’, ‘थ्री ऑफ अस’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर जयदीप अहलावत ने हाल ही में मर्सिडीज-बेंज GLS खरीदी है। जयदीप को लक्जरी कार की डिलीवरी लेते हुए देखा गया है। इसे डीलरशिप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया।

जयदीप का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपनी पत्नी ज्योति हुड्डा अहलावत के साथ देखा जा सकता है। दोनों गाड़ी के शोरूम में नजर आ रहे हैं। यह कार सेलेब्रिटीज के बीच सर्वाधिक पसंद की जाने वाली 3-लाइन SUV में से एक है। इसकी कीमत 1.32 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। ऑटोमेकर ने इसे पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। यह दो इंजन पावर ऑप्शन के साथ आती है।

जयदीप के प्रोफेशनल फ्रंट पर नजर डालें तो वे इस साल नेटफ्लिक्स की 'महाराज' और जी5 की 'द ब्रोकन न्यूज 2' सीरीज में दिखे थे। 'महाराज' में उनके काम की खूब तारीफ हो रही है। यह फिल्म 21 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने संभाली है, वहीं इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। जयदीप को अब श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी 'एक्सिस’ में देखा जाएगा, जो अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री