न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Chhaava: ‘छावा’ के फैन्स के लिए अच्छी खबर, इस राज्य में टैक्स फ्री हुई विक्की कौशल की फिल्म; महाराष्ट्र के CM ने की फिल्म की तारीफ

मध्यप्रदेश सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस फैसले की घोषणा की।

Posts by : Shikha | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 8:31:37

Chhaava:  ‘छावा’ के फैन्स के लिए अच्छी खबर, इस राज्य में टैक्स फ्री हुई विक्की कौशल की फिल्म; महाराष्ट्र के CM ने की फिल्म की तारीफ

विक्की कौशल की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘छावा’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना के अभिनय की भी खूब सराहना की जा रही है। अक्षय खन्ना ने फिल्म में औरंगजेब की भूमिका निभाई है। महज 6 दिनों में ही ‘छावा’ ने 197 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

अब ‘छावा’ के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के खास अवसर पर उनके पुत्र संभाजी महाराज पर बनी हिन्दी फिल्म ‘छावा’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं।" इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा को टैक्स फ्री करने की अपील पर प्रतिक्रिया दी थी।

सीएम फडणवीस ने की ‘छावा’ की सराहना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म ‘छावा’ के ऐतिहासिक प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि फिल्म को जनता से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

सीएम फडणवीस ने कहा, "मुझे खुशी है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर एक बेहतरीन फिल्म बनाई गई है। हालांकि मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है, लेकिन मैंने लोगों से सुना है कि यह फिल्म इतिहास के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ किए बिना बनाई गई है।" उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र ने 2017 में पहले ही मनोरंजन टैक्स हटा दिया था, “हम देखेंगे कि इस फिल्म को बढ़ावा देने और इसे जितना संभव हो उतने लोगों तक पहुंचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं.”

200 करोड़ के क्लब में शामिल होगी ‘छावा’

इस बीच, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगातार थिएटर्स की ओर उमड़ रही है। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने महज 6 दिनों में 197.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि एक हफ्ते के अंदर ही यह 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश